Photos : श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, PM बोले - छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि दें

Published : Nov 20, 2020, 05:39 PM ISTUpdated : Nov 20, 2020, 05:45 PM IST

पटना. बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। छठ पूजा के दूसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु गंगा नदी के घाट पर पहुंचे। श्रद्धालु सूप पर फल, ठेकुए, कसार सजाकर पहुंचे। लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। आईए तस्वीरों में देखते हैं कि देश में किस तरह से छठ पूजा मनाई गई।   

PREV
18
Photos :  श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, PM बोले - छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि दें

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, सूर्य की आराधना के महापर्व छठ की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें। 

28

बिहार के पटना में गंगा घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे पहले पटना प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि वे घर पर ही छठ मनाएं। हालांकि, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग गंगा के घाट पर पहुंचे। 
 

38

कोरोना के चलते प्रशासन ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। हालांकि, घाटों पर श्रद्धालु बिना नियमों के दिखे।

48


छठ पर्व में शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

58

चंडीगढ़ में सेक्टर 42 की न्यू लेक पर बड़ी संख्या में व्रती पहुंचे। यहां प्रशासन ने 100 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं दी थी। जब इससे ज्यादा लोग पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो महिलाओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

68

छठ पर्व चार दिन तक चलता है। 

78

इसमें महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं। छठ सभी जातियों और धर्मों को जोड़ने वाला त्योहार माना जाता है। 

88

पटना के कॉलेज घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरु हो गया था। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories