Published : Oct 22, 2020, 08:15 AM ISTUpdated : Oct 22, 2020, 08:31 AM IST
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह आज 22 अक्टूबर को 56 साल के हो गए हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि अमित शाह का पूरा नाम अमित अनिलचंद्र शाह है। राजनीति में आने से पहले वे प्लास्टिक पाइप का पारिवारिक बिजनेस संभालते थे। शाह की शादी 1987 में महज 23 साल की उम्र में हो गई थी। अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है। उनका एक बेटा है जिसका नाम जय शाह है। अपने राजनीतिक करियर में अमित शाह एक भी चुनाव नहीं हारे। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको दिखा रहें हैं ऐसी ही कुछ रेयर तस्वीरें।
अमित शाह की शादी 1987 में महज 23 साल की उम्र में हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम सोनल शाह है। सोनल शाह भी एक आदर्श पत्नी के तरह से ही अपने पति अमित शाह का हर अच्छे बुरे समय में उनका हमेशा साथ दिया।
210
बीजेपी की अपार सफलता के पीछे बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नरेंद्र मोदी से पहली बार 1982 में मिले थे। उन दिनों अहमदाबाद में कॉलेज में पढ़ते थे। मोदी उस समय संघ प्रचारक थे। 1986 में वे भाजपा में शामिल हो गए।
310
1990 के दशक में नरेंद्र मोदी ने आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या रथ यात्रा में बड़ी भूमिका निभाई थी।
410
यह तस्वीर गांधीनगर की साल 1991 की है। लाल कृष्ण आडवाणी ने गांधीनगर सीट से पर्चा भरा था। इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह भी वहां मौजूद थे। अमित शाह ने इस चुनाव में गांधीनगर से प्रचार का जिम्मा संभाला। इसके बाद जब 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात से चुनाव लड़ा तो अमित शाह को ही चुनाव प्रचाक की जिम्मेदारी मिली।
510
अमित शाह ने 1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1999 में वे अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक (एडीसीबी) के प्रेसिडेंट चुने गए। 2009 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने।
610
अमित शाह और सोनल शाह का एक बेटा है जिसका नाम जय शाह है। जय शाह की शादी रिशिता पटेल से फरवरी 2015 में हुई थी।
710
2014 में नरेंद्र मोदी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 2003 से 2010 तक उन्होने गुजरात सरकार की कैबिनेट में गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाला। 2012 में नारनुपरा से विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने तीन बार सरखेज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। शाह ने अपने राजनीतिक करियर में एक भी चुनाव नहीं हारे।
810
सोलहवीं लोकसभा चुनाव के लगभग 10 महीने पहले शाह को 12 जून 2013 को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया, तब प्रदेश में भाजपा की मात्र 10 लोक सभा सीटें ही थी।
910
जब 16 मई 2014 को सोलहवीं लोकसभा के चुनाव परिणाम आए। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 71 सीटें हासिल की। प्रदेश में भाजपा की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। जिसके बाद अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बना दिया। अमित शाह ने 2019 में गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनकर संसद पहुंचे।
1010
दूसरी बार केंद्र में भारी मतों के साथ अपनी सरकार बनाने के बाद भाजपा ने 30 मई 2019 को अमित शाह ने गृह मंत्री पद की शपथ ली।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.