दिल्ली से लेकर मुंबई तक देश में पहली बार अप्रैल में मनाई गई दिवाली, लोगों ने प्रधानमंत्री को कहा शुक्रिया

Published : Apr 05, 2020, 10:21 PM IST

नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देशभर में लोगों ने दीये जलाए और राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। देश के राजधानी दिल्ली से लेकर आर्थिक राजधानी मुंबई तक हर जगह घरों में लाइटें बंद थी और घर के गेट पर या बालकऩी पर दीये जल रहे थे। अप्रैल में दीवाली का यह नजारा बेहद खूबसूरत था। इस दौरान कई लोगों ने अपने अपने शहरों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री की बात को माना है। इस दौरान कई लोगों ने प्रधानमंत्री को इस बात के लिए शुक्रिया भी कहा क्योंकि पिछले साल दिवाली में बारिश होने के कारण वो दीप नहीं जला पाए थे। 

PREV
110
दिल्ली से लेकर मुंबई तक देश में पहली बार अप्रैल में मनाई गई दिवाली, लोगों ने प्रधानमंत्री को कहा शुक्रिया
गुजरात में लोगों ने बहुत ही सटीक तरीके से प्रधानमंत्री की अपील का पालन किया। यहां दीप जलने के बाद नजारा शानदार था।
210
बिहार की राजधानी पटना में भी लोगों ने अपने घरों की सभी लाइटें बंद करके दीया जलाया। यहां का नजारा भी बेहद खूबसूरत था।
310
मैसूर में भी लोगों ने अपने घर की लाइटें बंद करके मोमबत्ती और टार्च जलाकर प्रधानमंत्री के साथ खड़े होने का संदेश दिया।
410
हैदराबाद में भी लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील सुनते हुए घरों की लाइटें बंद करके दीये जलाए।
510
देश की राजधानी दिल्ली में भी लोगों ने अपने घरों को दीयों से सजा दिया औ पूरी कॉलोनी में दिवाली जैसा माहौल बन गया।
610
उत्तरप्रदेश के महोबा में भी लोगों ने घर की लाइटें बंद करके दीये जलाए।
710
पश्चिम बंगाल के कोन्नागर में भी लोगों ने दीया जलाकर उसकी फोटो शेयर की। यहां भी नजारा बेहद खूबसूरत था।
810
देश के आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में भी लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर घरों की लाइटें बंद करके दीपक जलाए।
910
कर्नाटक में भी लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद करके बालकनी में दीये जलाए। यह नजारा भी काफी खूबसूरत था।
1010
तमिलनाडु में लोगों ने लाइटें बंद करके दीप जलाए और इन दीप से भारत का नक्शा बनाया। यह नजारा भी हर भारतवासी के लिए सुकून देने वाला था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories