PM Modi Birthday: इन 10 सेलेब्स को फॉलो करते हैं मोदी, खिलाड़ी-एक्टर से लेकर बिजनेसमैन और नेता तक शामिल

Published : Sep 15, 2022, 01:23 PM ISTUpdated : Sep 17, 2022, 11:04 AM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 72 साल के हो गए हैं। 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के महेसाणा जिले के वडनगर में पैदा हुए नरेंद्र दामोदरदास मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर हैं। सोशल मीडिया की बात करें तो ट्विटर पर मोदी के 82.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं मोदी 2448 लोगों को फॉलो करते हैं। पीएम मोदी जिन लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें खिलाड़ी, एक्टर से लेकर बिजनेसमैन और नेता तक शामिल हैं। आइए जानते हैं उन 10 लोगों को जिन्हें मोदी करते हैं फॉलो। 

PREV
111
PM Modi Birthday: इन 10 सेलेब्स को फॉलो करते हैं मोदी, खिलाड़ी-एक्टर से लेकर बिजनेसमैन और नेता तक शामिल

योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध मंदिर के महंत भी हैं। योगी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। ट्विटर पर योगी के 21.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  

211

लिज ट्रस
प्रधानमंत्री, ब्रिटेन

47 साल की लिज ट्रस (liz truss) हाल ही में ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनी हैं। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi sunak) को हराया है। लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है। उनका जन्म 26 जुलाई, 1975 को ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड में हुआ था। वे 2010 से साउथ वेस्ट नॉरफॉक से सांसद थीं। लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। ट्विटर पर लिज ट्रस के 614.1 हजार फॉलोअर्स हैं।   

311

नफ्ताली बेनेट
इजराइल, प्रधानमंत्री

नफ्ताली बेनेट इजराइल के प्रधानमंत्री हैं। 49 साल बेनेट सियासत में आने से पहले टेक एंटरप्रेन्योर रह चुके हैं। 2006 में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में सियासत में एंट्री ली थी। इसके बाद वह नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ बनाए गए। 2012 से 2020 के बीच नेफ्टाली 5 बार इजरायली पार्लियामेंट के सदस्य बन चुके हैं। 2019 से 2020 के बीच वह इजरायल के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। ट्विटर पर बेनेट के 508.3 हजार फॉलोअर्स हैं।    

411

राजीव चंद्रशेखर 
केंद्रीय मंत्री

राजीव चंद्रशेखर कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। अप्रैल 2013 में राजीव चंद्रशेखर को एक उद्यमी के रूप में काम करने के लिए विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, बेलगाम ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। ट्विटर पर राजीव चंद्रशेखर के 306.5 हजार फॉलोअर्स हैं।   

511

गगन नारंग
ओलिंपिक मेडलिस्ट शूटर

गगन नारंग भारतीय राइफल निशानेबाज (Shooter) हैं। वर्तमान में पूरे विश्व में गगन नारंग सबसे अच्छे भारतीय राइफल निशानेबाजों में से एक हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गगन नारंग ने अपने अब तक के करियर में कई पदक जीते हैं, जिसके चलते इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया है। ट्विटर पर गगन नारंग के 183.7 हजार फॉलोअर्स हैं।    

611

अमीष त्रिपाठी
लेखक

अमीश त्रिपाठी लेखक हैं। इनकी कहानी पर हॉलीवुड फिल्म ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ (2010) बनी है। उन्होंने 14 साल तक बैकिंग फील्ड में भी काम किया है।  2003-2004 में नौकरी के दौरान ही उन्होंने दो किताबें लिखीं। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह लेखन के काम में जुट गए। ट्विटर पर अमीष त्रिपाठी के 943.5 हजार फॉलोअर्स हैं।   

711

लक्ष्य सेन
बैडमिंटन प्लेयर

लक्ष्य सेन भारत के उभरते हुए बैडमिंटन प्लेयर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आखिरी दिन गोल्ड मेडल जीता था। लक्ष्य सेन उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। लक्ष्य सेन का बैकग्राउंड भी बैडमिंटन से जुड़ा रहा है। उनके दादा सीएल सेन को अल्मोड़ा में बैडमिंटन का भीष्म पितामह कहा जाता है। वहीं लक्ष्य के पिता डीके सेन नेशनल लेवल के कोच हैं। ट्विटर पर लक्ष्य सेन के 55.2 हजार फॉलोअर्स हैं।   

811

आनंद महिंद्रा
बिजनेसमैन

आनंद महिंद्रा एक भारतीय बिजनेस टाइकून हैं, जो महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह का नेतृत्व करते हैं। यह कंपनी ऑटो से लेकर रियल एस्टेट तक लगभग 22 उद्योगों का संचालन करती है। आनंद महिंद्रा 1991 में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए। उसके बाद मैनेजिंग डायरेक्टर और फिर वाइस चेयरपर्सन बने। अगस्त 2012 में चाचा केशुब महिंद्रा के पद छोड़ने के बाद महिंद्रा समूह के बोर्ड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने। ट्विटर पर आनंद महिंद्रा के 9.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।   

911

अनुपम खेर
एक्टर

अनुपम खेर बॉलीवुड के सीनियर एक्टर हैं। उन्हें फिल्म सारांश में एक बुजुर्ग शख्स का बेहतरीन रोल निभाने के लिए जाना जाता है। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद हैं। वहीं उनके छोटे भाई राजू खेर एक्टर हैं। अनुपम खेर आखिरी बार फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में पुष्कर नाथ पंडित के रोल में नजर आए थे। ट्विटर पर अनुपम खेर के 20 मिलियन फॉलोअर्स हैं।   

1011

बेयर ग्रिल्स
मैन vs वाइल्ड, होस्ट 

बेयर ग्रिल्स डिस्कवरी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘Man vs Wild’ के होस्ट हैं। बेयर ग्रिल्स की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके शो का ह‍िस्सा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपत‍ि बराक ओबामा से लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी तक रह चुके हैं। 7 जून 1974 को लंदन में जन्मे बेयर ग्रिल्स का असली नाम एडवर्ड माइकल ग्रिल्स है। वो ब्रिटिश सेना में कमांडो रह चुके हैं। ट्विटर पर अनुपम खेर के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।    

1111

अक्षय कुमार
एक्टर 

अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्टर होने के साथ ही पीएम मोदी के बड़े फैन हैं। वो पीएम का इंटरव्यू भी ले चुके हैं। अक्षय कुमार ने कोरोना के समय पीएम केयर्स फंड में काफी पैसा डोनेट किया था। बता दें कि अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म रक्षा बंधन में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। ट्विटर पर अक्षय कुमार के 45.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।     

ये भी देखें : 

मोदी की वो 10 खासियतें, जो उन्हें बनाती हैं दुनिया का सबसे पसंदीदा लीडर

डेढ़ कमरे का घर, न बाथरूम-न खिड़की, छत से टपकता था पानी, मोदी ने पहली बार बताया बचपन में किस तरह किया संघर्ष

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories