कर्नाटक:PM मोदी की झलक पाने को उमड़ी लोगों की भीड़, पारंपरिक लिबास में सज-धजकर आईं महिलाएं, देखें खास तस्वीरें

Published : Jan 19, 2023, 01:58 PM ISTUpdated : Jan 19, 2023, 02:03 PM IST

यादगीर (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को कर्नाटक के यादगीर में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। बड़ी संख्या में बंजारा समुदाय के लोग पीएम को सुनने पहुंचे थे। महिलाएं अपने पारंपरिक लिबास में सज-धजकर आईं थी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ अपने वोट बैंक का ध्यान रखती थीं। हमारी सरकार का फोकस सिर्फ और सिर्फ  विकास पर है। देखें खास तस्वीरें...  

PREV
16
कर्नाटक:PM मोदी की झलक पाने को उमड़ी लोगों की भीड़, पारंपरिक लिबास में सज-धजकर आईं महिलाएं, देखें खास तस्वीरें

यादगीर में नरेंद्र मोदी ने कहा, "दोस्तो आपका आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। यादगिरि का एक महान इतिहास है। यहां अद्भुत स्मारक, समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हैं। राजा वेंकटप्पा नायक का महान शासन इतिहास में एक अद्भुत निशान छोड़ गया है। मैं यादगिरि की ऐतिहासिक और विरासत भूमि को नमन करता हूं।"
 

26

पीएम ने कहा, "सूरत-चेन्नई इकोनॉमी कॉरिडोर का जो हिस्सा कर्नाटक में पड़ता है, उस पर आज काम शुरू हुआ है। इससे यादगिर, रायचूर और कलबुर्गी सहित इस पूरे क्षेत्र में 'ईज ऑफ डूइंग' बढ़ेगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विकास के इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए कर्नाटक के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।"
 

36

मोदी ने कहा कि उत्तर कर्नाटक में जिस तरह से विकास कार्य हो रहा है वह काबिले तारीफ है। भारत ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। अब समय आ गया है कि वह आने वाले समय में और अधिक मजबूत हौसलों के साथ आगे बढ़े। हमारी सरकार ने यादगीर सहित देश के 100 से अधिक जिलों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरू किया है। हमने इन जिलों में सुशासन पर बल दिया है और विकास के हर पैमाने पर काम शुरू किया है।
 

46

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सही मायनों में विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह लोगों के सामूहिक प्रयास से ही यह सपना साकार होगा। किसानों से लेकर व्यापारियों तक, सभी को आगे आना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। 
 

56

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले 25 साल भारत के हर राज्य और हर नागरिक के लिए अमृत काल है। किसान और उद्योग दोनों के समृद्ध होने पर ही भारत विकसित बन पाएगा। हमारे देश में दशकों तक करोड़ों छोटे किसान सुख-सुविधा से वंचित रहे। सरकारी नीतियों में उनका ध्यान तक नहीं रखा गया। आज यही छोटे किसान देश की कृषि नीति की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।
 

66

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ अपने वोट बैंक पर फोकस किया। हमारी सरकार का ध्यान सिर्फ और सिर्फ विकास पर है। पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के बारे में सोचा भी नहीं था। उन्होंने यहां निवेश करने या यहां कोई बुनियादी ढांचा विकसित करने की जहमत नहीं उठाई।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories