कौन है लालकिले पर तलवार भांजने वाला मनिंदर सिंह, गिरफ्तारी के बाद घर से मिले धारदार हथियार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गणतंत्र दिवस पर लाल किला परिसर में हुई हिंसा के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 30 साल के मनिंदर सिंह उर्फ ​​मोनी की पहचान दिल्ली पुलिस ने वीडियो के जरिए की थी। मोनी लाल किले पर तलवारें लहराते हुए देखा गया था।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2021 5:31 AM IST

17
कौन है लालकिले पर तलवार भांजने वाला मनिंदर सिंह, गिरफ्तारी के बाद  घर से मिले धारदार हथियार

घर से बरामद हुईं दो तलवारें
लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को मंगलवार को पीतमपुरा में बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर में मनिंदर सिंह के घर से दो तलवारें भी बरामद कीं। 
 

27

पूछताछ के दौरान मनिंदर सिंह ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह सिंघू बॉर्डर पर जाता था। वह धरना स्थल पर किसान नेताओं द्वारा दिए गए भाषणों से प्रभावित होता था। मनिंदर सिंह ने खुलासा किया कि उसने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए अपने पड़ोस के पांच लोगों को भी बुलाया।
 

37

ट्रैक्टर रैली में शामिल होने से पहले मनिंदर सिंह ने अपने साथ दो तलवारें भी रखीं। बाइक पर सवार होकर वह मुकरबा चौक की ओर बढ़ा। अपनी योजना के मुताबिक, आरोपी अपने पांच साथियों के साथ लाल किले में दाखिल हुए, जहां मनिंदर ने तलवारें लहराईं। 
 

47

दिल्ली पुलिस के अनुसार मनिंदर सिंह दिल्ली में स्वरूप नगर में अपने घर के पास एक तलवार चलाने का स्कूल भी चलाता है। इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही मनिंदर सिंह की गिरफ्तारी हुई। आरोपी इकबाल सिंह को पंजाब के होशियारपुर से 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
 

57

दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को लाल किले की घटना में इकबाल सिंह की तलाश कर रही थी और 50,000 रुपए के नकद इनाम की घोषणा की थी। इकबाल सिंह पर लाल किला पर चढ़ाई करने के लिए लाहौरी गेट के पास भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया गया था। 
 

67


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले हफ्ते अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था।
 

77
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos