NRC बिल पर सुलगा भारत, जगह-जगह प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी
नई दिल्ली. NRC बिल और CAB को लेकर देशभर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर उत्तर पूर्वी राज्यों में लोगों में ज्यादा आक्रोश देखा जा रहा है। असम के लोगों का कहना है कि बांग्लादेश से आने वाले लोग उनके संसाधनों पर कब्जा कर लेंगे और नॉर्थ ईस्ट के पहले से गरीब राज्यों में गरीबी और भी बढ़ जाएगी। शुरुआती दिनों में यह प्रदर्शन छोटे स्तर पर था, लेकिन लोकसभा में बिल पास होने के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया है। कॉलेज स्टूडेंट और सरकारी कर्मचारी भी अब इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं और जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हो रही हैं।
Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2019 1:04 PM IST / Updated: Dec 11 2019, 06:48 PM IST
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने NRC और CAB का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने CAB की एक फोटो कॉपी को आग हवाले कर अपना विरोध जताया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने NRC के पोस्टरों को जलाकर अपना विरोध जताया। ये लोग भाजपा सरकार के NRC और CAB का विरोध कर रहे हैं। इन दोनों बिल के तहत भारत सरकार पड़ोसी देशों से आने वाले कुछ खास शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दे सकेगी।
गुजरात में भी सामजिक कार्यकर्ताओं ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल और NRC बिल का विरोध किया। सोमवार के दिन अहमदाबाद में इन कार्यकार्ताओं ने सरकार और दोनों बिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों ने नागरिकता बचाओ आंदोलन चलाया। इस आंदोलन के तहत सभी लोग बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति के सामने एकत्रित हुए और नए नाहरिकता बिल के खिलाफ नारेबाजी की।
देश की राजधानी नई दिल्ली में जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी NRC बिल और CAB का विरोध किया। शनिवार को सभी छात्रों ने पोस्टर लेकर जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
राजस्थान के जयपुर में भी कई सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जयपुर के गांधी सर्कल के पास लोगों ने पहले नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और फिर बिल की कॉपी फाड़कर अपना विरोध जताया।
CAB और NRC बिल के खिलाफ जयपुर में कई सामजिक संगठनों ने साथ आकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ कॉलेज के छात्रों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक सभी लोगों ने भाग लिया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक कलाकार ने दीवार में NRC के विरोध में पेंटिंग बनाई। दीवार में पेंट स्प्रे के जरिए लिखा गया नो NRC। यह पबेंटिंग रेलवे स्टेशन पर बनाई गई है।
JNU के छात्र नेता उमर खालिद ने भी CAB और NRC बिल का विरोध किया है। उमर खालिद ने JNU छात्रों के विरोध प्रदर्शन की फोटो शेयर करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई की बात कही। JNU के छात्रों ने इस विरोध को सत्याग्रह का नाम दिया है।
कोलकाता की प्रसिडेंट यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सड़क पर आकर CAB और NRC बिल का विरोध किया। इन छात्रों ने अलग-अलग भाषाओं में बिल के खिलाफ पोस्टर बनाए और नारेबाजी की। ये सभी लोग कॉलेज के सामने चौराहे पर एकत्रित हुए थे।