Published : Jul 29, 2020, 12:27 PM ISTUpdated : Jul 29, 2020, 04:56 PM IST
नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना में कुछ घंटों बाद एक और 'खतरनाक' मेहमान शामिल होन जा रहा है। इसका नाम है राफेल। राफेल दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट्स में एक माना जाता है। राफेल का हिंदी में मतलब होता है 'आग का गोला'। यानी अगर हम इसे आसमान में उड़ती हुई 'तबाही' कहें तो भी यह गलत नहीं होगा। अपनी तेज स्पीड और खतरनाक मिसाइलों के दम पर राफेल कुछ देर में ही दुश्मनों को तबाह कर सकता है। आईए जानते हैं कि इसमें लगे हथियार, इसे कैसे घातक बनाते हैं....
राफेल की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्कल्प क्रूज मिसाइलें हैं। यह दुश्मन को तबाह करने का सबसे बड़ा हथियार हैं। स्काल्प मिसाइलों के इस्तेमाल के लिए दुश्मन के घर में भी घुसने की जरूरत नहीं है। इसकी मारक क्षमता 300 किमी है। यानी अपनी सीमा से ही दुश्मन को तबाह किया जा सकता है। इन मिसाइलों को गेम चेंजिंग मिसाइलें भी कहा जाता है। इससे दुश्मन के किसी भी बड़े और सुरक्षित ठिकाने को भी बर्बाद किया जा सकता है। इस मिसाइल का वजन 1300 किलोग्राम है। एक स्काल्प मिसाइल की कीमत करीब 7.5करोड़ रुपए है। यह मिसाइल 1 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हमला करती है। इसमें लगा जीपीएस दुश्मन के ठिकाने का सटीक पता देता है।
25
राफेल फाइटर जेट में मीटिअर मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसे हवा से हवा में मार करने वाली सबसे घातक मिसाइल भी माना जाता है। मौजूदा वक्त में यह दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल मानी जाती है। मीटिअर दुश्मन के फाइटर जेट को भी निशाना बना सकती है। इसकी रेंज करीब 150 किमी है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रास्ते में ही अपना लक्ष्य बदल सकती है। यह बीच में ही दूसरे लक्ष्य पर भी निशाना साध सकती है।
35
:
पूर्वी लद्दाख में चीन से सीमा विवाद को देखते हुए भारत ने फ्रांस से हैमर मिसाइलों को खरीदने का फैसला किया है। यह मिसाइल बंकर या सख्त सतह को भी तबाह कर सकती है। यह किसी भी स्थिति में मार करने में बेहत उपयोगी है। हैमर मिसाइल 20 किलोमीटर से 70 किलोमीटर की दूरी तक अचूक निशाना लगाने में माहिर है। इसकी खासियत है कि इसे दुश्मन का एयर डिफेंस सिस्टम भी पकड़ नहीं पाता है। यह अत्याधुनिक हथियार है। इसे सैटेलाइट, इंफ्रा रेड सीकर या लेजर के जरिए भी गाइड किया जा सकता है। राफेल एक बार में 6 हैमर मिसाइल से लैश हो सकता है। मिसाइल 6 टारगेट को निशाना लगा सकता है।
45
राफेल फाइटर जेट में कम और मध्यम दूरी तक मार करने वाली मीका मिसाइल से लैश है। मीका मिसाइल किसी भी मौसम में दुश्मन के ड्रोन और फाइटर जेट को निशाना बनाने में सक्षम है। इसे फाइटर जेट और जंगी जहाजों पर भी दागा जा सकता है। इस मिसाइल का इस्तेमाल मिराज-2000 फाइटर जेट में भी किया जाता है। इसकी रेंज 80 किमी तक है।
55
इसके अलावा राफेल विमान पर लगी गन एक मिनट में 2500 फायर करने में सक्षम है। राफेल में जेएफ से तगड़ा रडार सिस्टम है। राफेल का रडार सिस्टम 100 किमी के दायरे में एकबार में एकसाथ 40 टारगेट की पहचान कर सकता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.