ऋषि कपूर को क्या हुआ, जो लॉकडाउन के बीच हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती, 10 घंटे के अंदर तोड़ा दम

Published : Apr 30, 2020, 10:55 AM ISTUpdated : May 01, 2020, 10:43 AM IST

मुंबई. इरफान खान के निधन के 24 घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के निधन की भी खबर आ गई। ऋषि कपूर ने गुरुवार की सुबह मुंबई के एचएन फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर निधन की खबर दी। ऋषि कपूर को लंबे समय से (ल्यूकेमिया) कैंसर था। ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब 11 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 8.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे थे। उनका निक नेम चिंटू था। इनके दो भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दोनो ही बॉलीवुड अभिनेता हैं। ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।  

PREV
121
ऋषि कपूर को क्या हुआ, जो लॉकडाउन के बीच हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती, 10 घंटे के अंदर तोड़ा दम

ऋषि कपूर की ज्यादा हालत खराब होने की वजह से वेंटिलेटर पर ले जाया गया। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार ने एक मैसेज भी जारी किया।  

221

ऋषि कपूर के निधन पर उनकी परिवार की तरफ से एक मैसेज जारी किया गया। मैसेज के मुताबिक,
हमारे प्रिय ऋषि कपूर दो साल तक ल्यूकेमिया (कैंसर) से लड़ाई लड़ते रहे। दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8.45 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली।

321

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराया। 

421

29 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का भी निधन हुआ। एक दिन पहले ही तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 29 अप्रैल को ही रात में खबर आई कि ऋषि कपूर को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

521

पिछले गुरुवार से ही ऋषि कपूर की तबीयत खरान होने लगी थी। लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने उनके लिए स्पेशल पास जारी किया था। जिसके बाद चार घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 

621

सोशल मीडिया पर लॉजिकल और अग्रेसिव कमेंट्स के लिए मशहूर ऋषि ने 2 अप्रैल के बाद ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। उन्होंने बीते दिनों दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के रीमेक में काम करने की घोषणा भी की थी।

721

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर हुआ था। कैंसर का पता लगने के बाद वह अमेरिका गए ते। वहां 11 महीने तक इलाज कराया। अमेरिका में पूरे वक्त पत्नी नीतू ही उनके साथ थी। 

821

ऋषि कपूर ने कैंसर की बात तब बताई, जब उनका इलाज खत्म हो गया। डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया कि सात महीने के ट्रीटमेंट के बाद फाइनली अब वो कैंसर मुक्त हो गए हैं।

921

1 मई 2019 को उनका आठवें महीने का ट्रीटमेंट शुरू हुआ। 

1021

एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा था कि अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। कोई भी काम कर सकता हूं। 

1121

इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं। पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं। न्यूयॉर्क में मुझे कई बार खून चढ़ाया गया था। तब मैंने नीतू से कहा था, उम्मीद करता हूं कि नए खून के बावजूद मैं एक्टिंग नहीं भूलूंगा।

1221

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

1321

कपूर का जन्म पंजाब के हिंदू परिवार में ऋषि राज कपूर के रूप में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। वह अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते के दूसरे बेटे थे। 

1421

ऋषि कपूर ने कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने भाइयों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा की।  

1521

ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और रिदीमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां हैं। 

1621

ल्यूकेमिया एक प्रकार का कैंसर है जो खून और बोन मैरो को को प्रभावित करता है। ल्यूकेमिया बोन मैरो में एक सेल में शुरू होता है। सेल में कुछ बदलाव होता है और वह एक प्रकार का ल्यूकेमिया सेल बन जाती है।  

1721

ल्यूकेमिया एक प्रकार का ब्लड कैंसर है जिसमें शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ती हैं और इनके आकार में भी परिवर्तन होता है। ये जमाव स्वस्थ्य रक्त कोशिकाओं के विकास में भी बाधक बनती हैं।

1821

ल्यूकेमिया  में स्किन के रंग में पीलापन नजर आना - एक प्रमुख लक्षण है।  
 

1921

ल्यूकेमिया में थकान एक सामान्य लक्षण है। ल्यूकेमिया के चलते शरीर में गैर सेहतमंद कोशिकाओं के बढ़ने से आपका इम्यून पावन कम होता है और आप इंफेक्शन और बुखार की चपेट में जल्दी और लगातार आते हैं।

2021

इस बीमारी में जब आप सांस लेते हैं तो ज्यादा गहरी सांस नहीं ले पाते और सांसे छोटी होती हैं। इस तरह से सांसों में कमी होती है।

2121

अगर कोई कट लगने या घाव होने के बाद वह लंबे समय तक न भरे, तो यह ल्यूकेमिया का लक्षण हो सकता है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories