Round up 2021: लोगों ने मांगी दुआएं-ऐसी बारिश फिर न हो; क्या घर-बार, पटरियां और हाईवे; सब डूब गए

नई दिल्ली. ये तस्वीरें भारत; खासकर दक्षिण भारतीय राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल में आई भयंकर बाढ़(floods) के हालात दिखाती हैं। वर्ष, 2021 इस बाढ़ के लिए भी याद किया जाएगा। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, ओडिशा के अलावा महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में बाढ़ ने जो विकराल रूप दिखाया, उसने मौसम विज्ञानियों(meteorologists) को चिंता में डाल दिया है। पिछले दिनों एक अमेरिकी खुफिया आकलन ने भारत और पाकिस्तान की पहचान उन 11 देशों में की है, जो जलवायु परिवर्तन(Climate change) के कारण होने वाले पर्यावरणीय और सामाजिक संकटों का सामना करने तैयार नहीं है। दुनियाभर का तापमान पिछले 150 सालों में 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इस सदी के अंत तक इसके 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की आशंका है। दक्षिण ध्रुव के ऊपर ओजोन परत में हर साल बढ़ रहा छेद अंटार्कटिका से भी बड़े आकार हो चुका है। डाउन टू अर्थ की रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण बढ़ने और क्लाइमेट चेंज के कारण भारत में हर साल भीषण गर्मी से 83700 लोगों को जान गंवानी पड़ती है। जबकि ठंड से 6.55 लाख लोग मारे जाते हैं। अगर बाढ़ की बात करें, तो बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हर साल भयंकर बाढ़ आती है। बाढ़ से दुनियाभर में होने वालीं कुल मौतों में से 20 प्रतिशत अकेले भारत का है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2021 8:58 AM IST / Updated: Dec 24 2021, 02:37 PM IST

111
Round up 2021:  लोगों ने मांगी दुआएं-ऐसी बारिश फिर न हो; क्या घर-बार, पटरियां और हाईवे; सब डूब गए

दक्षिण भारत के कई राज्यों में 100 साल बाद बाढ़ का ऐसा भयंकर रूप देखने को मिला था। नदियो के किनारे बने घर भरभराकर गिर गए थे।

211

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार चेन्नई में बारिश नार्थ-ईस्ट मानसून पर निर्भर होती है। इसमें अक्टूबर से दिसंबर के बीच बारिश होती है। यह 10 से 20 अक्टूबर के बीच शुरू होती है। हालांकि देश के अन्य राज्य दक्षिण-पश्चिम मानसून पर निर्भर होते हैं। इसका सीजन मई, जून और जुलाई होता है। लेकिन इस बार ऐसी बारिश हुई कि सब दंग रह गए।

311

दक्षिण भारतीय राज्यों में बाढ़ से 172 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अकेले आंध्र प्रदेश में 1366 से अधिक गांव डूब गए थे।

411

आंध्र प्रदेश के कडप्पा,अनंतपुर समेत तटीय जिलों में बाढ़ का भयंकर रूप दिखाई दिया था। इससे चित्तूर और कडप्पा में कई वर्षों की सबसे भयानक बाढ़ आई थी।

511

केरल में भारी बारिश के कारण भारी तबाही मची हुई है। बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि कई पुल टूट गए,सैंकड़ों लोग बेघर हो गए। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। आलम यह था कि सड़कों पर नाव चलानी पड़ गई।

611

अक्टूबर, 2021 में नेपाल में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी थी। बाढ़ और भूस्खलन(floods and landslides) की घटनाओं में 25 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। बाढ़ से लगभग 25000 से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

711

हैरानी की बात यह है कि अक्टूबर में नेपाल में मानसून की विदाई हो चुकी थी, लेकिन अचानक जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति ने यह रौर्द्र रूप दिखा दिया। बाढ़ से बिजली ठप हो गई। सड़कें बह गईं। वहीं किसानों की फसल बर्बाद हो गई।

811

सितंबर में भारी बारिश ने गुजरात के कई जिलों में भारी तबाही मच गई थी। इनमें सौराष्ट्र, राजकोट, जामनगर और जूनागढ़ के कई इलाके बाढ़ में डूब गए थे। भारी बारिश के कारण सौराष्ट्र के 5 जिलों के 38 बांध उफान गए थे।

911

बाढ़ के चलते वेस्टर्न रेलवे ( Western Railway) के राजकोट मंडल के अलीयावाड़ा और जामवंतली स्टेशनों के बीच पटरियों के टूटने के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रुक गई थी। बस्तियां डूबने से लोगों को बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया गया था।

1011

महाराष्ट्र में मानसून सीजन में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन से 122 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। सैकड़ों गांव डूब गए थे।

1111

उत्तराखंड में हर साल बाढ़ आती है। विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बहने वाली नदियां गाद, रेत और मलबा लेकर बहती हैं।  नदियों की सफाई न होने, अतिक्रमण के कारण भी पानी का बहाव बदल जाता है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos