मुमताज शाहजहां की कहानी सुन भावुक हुए ट्रम्प, मेलानिया; ताज देख फर्स्ट लेडी ने बोला सिर्फ 1 शब्द

Published : Feb 25, 2020, 08:53 AM ISTUpdated : Feb 25, 2020, 08:57 AM IST

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को वे पत्नी मेलानिया के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे। ताजमहल में मुमताज शाहजहां की प्यार की कहानी सुन ट्रम्प और मेलानिया भावुक हो गए। मेलानिया ताजमहल की खूबसूरती देख सिर्फ एक शब्द ही बोल पाईं। उन्होंने कहा, Incredible' (अतुल्य)। ट्रम्प के साथ बेटी इवांका ट्रम्प और दामान कुश्नर भी थे। इससे पहले आगरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

PREV
117
मुमताज शाहजहां की कहानी सुन भावुक हुए ट्रम्प, मेलानिया; ताज देख फर्स्ट लेडी ने बोला सिर्फ 1 शब्द
गाइड नितिन सिंह रिंकू ने ट्रम्प और मेलानिया को ताजमहल घुमाया और उसकी जानकारी दी। नितिन ने बताया, मैंने उन्हें ताज महल का इतिहास बताया और मुमताज-शाहजहां की कहानी सुनकर वे भावनात्मक हो गए। वे जानकारियों से भी बहुत प्रभावित हुए।
217
नितिन कुमार सिंह ने बताया, ताज महल को देखते ही फर्स्ट लेडी के मुंह से एक ही शब्द निकला 'Incredible' (अतुल्य)। उन्होंने एक बार फिर वापस ताज महल आने का वादा किया है।
317
ट्रम्प की बेटी इवांका ने भी जेरेड कुश्नर के साथ ताज का दीदार किया। इवांका ताज की खूबसूरती पर फिदा हो गईं। ताज को देखकर वह इतनी भावुक हुईं कि उन्होंने ट्रम्प से पहले ही ताज के सामने की फोटो ट्वीट कर लिखा, ताजमहल की भव्यता और सुंदरता न भूलने वाली है।
417
ताजमहल के सामने ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ फोटो खिंचवाई।
517
ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के कैंपस में करीब डेढ़ किलोमीटर तक का वॉक किया।
617
डोनाल्ड ट्रम्प के आने से पहले ही सुरक्षा के दृष्टि से ताजमहल को किले में तब्दील कर दिया गया था।
717
विजिटर बुक में ट्रम्प ने लिखा- इमारत समय से परे है। यह भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।
817
विजिटर बुक में ट्रम्प का संदेश।
917
पत्नी मेलानिया के हाथ में हाथ डालकर ट्रम्प ने ताजमहल का दीदार किया।
1017
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पत्नी के साथ करीब आधे घंटे तक ताज का दीदार किया।
1117
ट्रम्प ने डायना बेंच के सामने फोटो खिंचवाई। लेकिन उसपर नहीं बैठे।
1217
गाइड नितिन सिंह रिंकू ने ट्रम्प को ताजमहल के बारे में पूरी जानकारी दी।
1317
डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ।
1417
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पत्नी के साथ ताज कैंपस का चक्कर लगाया।
1517
ताजमहल के सामने इवांका ट्रम्प अपने पति जेरेड कुश्नर के साथ।
1617
डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने ताजमहल के सामने सेल्फी क्लिक की।
1717
ताजमहल के दीदार के बाद इवांका ट्रम्प ने यह तस्वीर ट्वीट कर कहा- बहुत ही शानदार अनुभव रहा।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories