दीपिका के जेएनयू जाने पर स्मृति ने साधा निशाना, कहा, वे देश के टुकड़े करने का सपना देखने वालों के साथ

Published : Jan 10, 2020, 12:46 PM ISTUpdated : Jan 10, 2020, 12:49 PM IST

नई दिल्ली. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जेएनयू में प्रदर्शनकारियों के बीच जाने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा लगातार उन पर निशाना साध रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पर हमला बोला है। 

PREV
15
दीपिका के जेएनयू जाने पर स्मृति ने साधा निशाना, कहा, वे देश के टुकड़े करने का सपना देखने वालों के साथ
स्मृति ने एक कार्यक्रम में कहा, मैं जानना चाहती हूं कि वे राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, जिसने यह खबर पढ़ी है, वह यह जानना चाहता है कि वे जेएनयू क्यों गईं। ईरानी के इस वीडियो को भाजपा के कई नेताओं ने शेयर किया है।
25
केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि वे उन लोगों के साथ खड़ीं हैं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वे उन लोगों के साथ खड़ी हैं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।
35
स्मृति ईरानी ने दीपिका पर कांग्रेस से संबंध होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दीपिका ने 2011 में कहा था कि वे कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं।
45
दरअसल, 5 जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों पर हमला किया था। इस हमले में 30 से ज्यादा छात्र जख्मी हुए हैं। एबीवीपी और लेफ्ट संगठन हमले को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
55
इस घटना के दो दिन बाद दीपिका कन्हैया कुमार के साथ छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं। इसे लेकर दीपिका का काफी विरोध हो रहा है। लोग इसे उनका छपाक फिल्म से पहले पब्लिक स्टंट बता रहे हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories