कश्मीर में इस मौसम की पहली बर्फबारी, 10 तस्वीरों में देखें, पर्यटकों ने कैसे की मस्ती
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में बुधवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। कुछ देर बाद ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी हुई। श्रीनगर हवाई अड्डे पर बर्फबारी के कारण अब तक दो उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। गांदरबल जिले के सोनमर्ग और बारामूला जिले के गुलमर्ग में भी बर्फबारी देखी गई। स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने मुताबिक यह सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा में 50 मिमी बारिश हुई जबकि गुलमर्ग में 4 इंच और द्रास में 2 इंच बर्फ जम गई।
Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2019 5:21 AM IST / Updated: Nov 07 2019, 11:02 AM IST
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के चूड़धार में भी बर्फबारी हुई।
मनाली के पास कुल्लू जिले में सोलंग नाला में बर्फबारी हो रही है।
सभी इमारतें और मैदान बर्फ की सफेद चादर से ढंक गए हैं।
6-8 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।
बर्फबारी के चलते श्रीनगर में करीब 4 इंच बर्फ जमा हो गई है। वहीं, कश्मीर के कई इलाकों में बिजली सेवा ठप हो गई है।
कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग के पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फ गिरी।
गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक।
गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी के दौरान एक बर्फ से ढकी सड़क पर कार को धक्का देते हुए।
गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी के दौरान बर्फ से ढकी सड़क पर पर्यटकों को खींचते हुए।
गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी के दौरान लोग बर्फ से ढकी सड़क पर चलते हुए।