नरक में भी उसे जगह ना मिले... शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर सोशल मीडिया में यूं उगला गया जहर

Published : Jan 18, 2020, 05:37 PM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 06:06 PM IST

मुंबई. अभिनेत्री शबाना आजमी की कार का शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया। वे इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हालांकि, अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

PREV
17
नरक में भी उसे जगह ना मिले... शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर सोशल मीडिया में यूं उगला गया जहर
बताया जा रहा है कि शबाना की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसे के वक्त उनके पति जावेद अख्तर भी कार में मौजूद थे। वे खतरे से बाहर हैं। जावेद अख्तर का 17 जनवरी को 75वां बर्थडे था।
27
शबाना आजमी के एक्सीडेंट की खबर जैसे ही सामने आई। लोगों ने उनके स्वस्थ्य होने की कामना शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने जहर उगलना भी शुरू कर दिया।
37
उनके एक्सीडेंट पर कुछ सोशल मीडिया अकाउंट से उनके लिए गलत कमेंट किए गए। राष्ट्रीय सेवक के नाम से बने एक अकाउंट से न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर पर प्रतिक्रिया दी गई। इसमें लिखा, नरक में भी उसे जगह ना मिले।
47
एक अन्य यूजर ने लिखा, लोग अब आकर भाजपा को एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे।
57
दरअसल, शबाना आजमी लगातार CAA और एनआरसी को लेकर सरकार का विरोध कर रही हैं। इस दौरान वे अपने बयानों के चलते भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं। लेकिन
67
शबाना आजमी को पनवेल में एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
77
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शबाना आजमी के जल्द ठीक होने की कामना की।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories