20 से ज्यादा सेक्स अड्डो से हर दिन लाखों कमाती थी जिस्मफरोसी का धंधा चलाने वाली क्वीन सोनू पंजाबन

नई दिल्ली. पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुकी सोनू पंजाबन के लिए आखिरकार सजा का ऐलान हो गया। 12 साल की नाबालिग लड़की को जबरन धंधे में धकेलने को लेकर 2017 में पुलिस के शिकंजे में फंस गई। इस मामले में उसे बुधवार को 24 साल की सजा हो गई। जज ने इसे सजा सुनाते हुए कहा कि ऐसे क्रूर और डरावना काम करने वालों को सभ्य समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रीतम सिंह ने गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को अनैतिक तस्करी (निषेध) कानून के तहत 14 साल और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में 10 साल की सजा सुनाई।

Asianet News Hindi | Published : Jul 23, 2020 11:28 AM IST / Updated: Jul 25 2020, 07:36 AM IST

17
20 से ज्यादा सेक्स अड्डो से हर दिन लाखों कमाती थी जिस्मफरोसी का धंधा चलाने वाली क्वीन सोनू पंजाबन

इनमें नाबालिग बच्ची को वेश्यावृत्ति के लिए खरीदने, बेचने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का अपराध शामिल है। अदालत ने कहा कि दोनों सजाएं अलग-अलग चलेंगी। अदालत ने कहा कि दोषी गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन पहले अनैतिक तस्करी (निषेध) कानून के तहत 14 साल सश्रम कारावास की सजा काटेगी। उसके बाद वह भादंसं की धारा 366ए (नाबालिग बच्ची को खरीदना), 372 (नाबालिग बच्ची को वेश्यावृत्ति के लिए बेचना), 373 (नाबालिग बच्ची को वेश्यावृत्ति के लिए खरीदना), 328 (जहर देकर नुकसान पहुंचाना), 342 (बंधक बनाकर रखना) 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के लिए 10 साल सश्रम जेल की सजा काटेगी। 

27

दिल्ली के गीता कालोनी की रहने वाली सोनू पंजाबन का असली नाम गीता अरोड़ा है। इसने 4 शादियां की थी। कुख्यात गैंगस्टर हेमंत उर्फ सोनू से जब इश्क हुआ तो इसने अपना नाम सोनू पंजाबन रख लिया। उसके सेक्स रैकेट में मॉडल, कॉलेज की लड़कियां शामिल रही हैं। इसके रैकेट के दर्जनों दलाल और लड़कियां कई राज्यों में फैली थीं। सोनू पर हत्या से लेकर जिस्मफरोशी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा सैक्स रेकेट चलाती थी। 

37

वहीं, दिल्ली में एक समय पर इसके करीब 20 से अधिक सेक्स अड्डे थे, जिनसे वह प्रतिदिन लाखों रुपए कमाती थी। जिस्मफरोशी के धंधे की क्वीन कही जाने वाली सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन के खिलाफ देश के कई राज्यों में जिस्मफरोशी के आरोप में मामले दर्ज हैं। सोनू ने कई लड़कियों के साथ-साथ 4 लड़कों की भी जिंदगी बर्बाद कर दी। दरसअल, सोनू ने चार शादियां की और उसके चारों पति एनकाउंटर में मारे गए।

47

द्वारका की पोक्सो अदालत ने 12 साल की लड़की का अपहरण, जबरन देह व्यापार और मानव तस्करी के मामले में सोनू पंजाबन को दोषी ठहराया है। मामले के मुताबिक, साल 2006 में नाबालिग लड़की छठी क्लास में पढ़ रही थी, तब उसकी दोस्ती संदीप नाम के शख्स से हुई थी। 2009 में संदीप उससे शादी करने के बहाने दिल्ली के एक इलाके में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। 
 

57

इसके बाद संदीप ने पीड़िता को अलग-अलग लोगों को 10 बार बेचा। इसके बाद पीड़िता को सोनू पंजाबन को सौंपा गया। सोनू ने पीड़िता को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। इस दौरान पीड़िता को नशे के इंजेक्शन दिए गए, उसे दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब भी भेजा गया। सतपाल नाम के शख्स ने बच्ची से जबरन शादी कर ली, लेकिन पीड़िता उसके चंगुल से भागकर नजफगढ़ थाने पहुंची। क्राइम ब्रांच डीसीपी भीष्म सिंह की टीम ने सोनू पंजाबन और संदीप को गिरफ्तार किया था। अब अदालत ने दोनों को अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो और मानव तस्करी की संगीन धाराओं में दोषी करार दिया था।

67

देह व्यापार में सोनू इतना बड़ा नाम हो गई थी कि उसके ऊपर फिल्में तक बनने लगीं। अपराध की दुनिया में आने के बाद उसने अपना नेटर्वक धीरे-धीरे बढ़ा लिया,  जिसके चलते वह करोड़ों की संपत्ति की मालिक बन गई। 

77

लेकिन, इस दौरान उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करके रख दी। सोनू पंजाबन को डॉन की तरह रहना ही पसंद है, इसिलए तो वह जब कभी कोर्ट में पेश होने के लिए आती है तो वो अपना चेहरा नहीं ढकती है। बताया जाता है कि उसे टीवी, न्यूज चैनल और अखबारों में अपना चेहरा दिखाना काफी पसंद है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos