Published : Feb 04, 2021, 06:33 PM ISTUpdated : Feb 04, 2021, 06:34 PM IST
बेंगलुरु. अमेरिका, उत्तर कोरिया और रूस के बाद भारतीय सैन्य शक्ति दुनिया में चौथे नंबर पर आती है। लेकिन ये तस्वीरें बयां करती हैं कि वो दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया का नंबर-1 शक्तिशाली देश होगा। यह दृश्य बेंगलुरु में चल रही तीन दिवसीय एयरो इंडिया-2021 एग्जिबिशन की हैं। 3 फरवरी से शुरू हुई इस एग्जिबिशन में सैन्य साजो-सामान और लड़ाकू विमानों की प्रदर्शन लगाई गई है। कुछ साजो-सामान असली रखे गए हैं, तो कुछेक के हूबहू मॉडल। इस एग्जिबिशन में 14 देश शामिल हुए हैं। इसमें कुल 602 प्रदर्शक(Exhibitors) रखे गए हैं। इनमें 525 प्रदर्शक भारत और 78 दूसरे देशों के हैं। इसमें 338 वर्चुअल एग्जिबिटर्स हैं। देखिए एग्जिबिशन की कुछ तस्वीरें...
एशिया की सबसे बड़ी एयरो-स्पेस और डिफेंस प्रदर्शनी 'एयरो इंडिया-2021' के जरिये दुनियाभर ने भारत की सैन्य शक्ति को देखा। इस शो का मकसद लड़ाकू विमानों की क्षमता देखकर सौदा करना है।
216
बता दें कि इस शो का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। यह ठीक वैसे ही शो है, जैसे ऑटो एक्सपो में होता है।
316
ऐसी प्रदर्शनी हर दो साल में लगती है। इसलिए इसे देखना अपने आप में एक यादगार दिन होता है
416
प्रदर्शनी में आधुनिक युद्ध मशीनरी को रखा गया है। ये भारत की बढ़ती सैन्य ताकत को दिखाती हैं।
516
एग्जिबशन में रखी एक मशीनगन की बारीकियां समझते दर्शक। ये हथियार नई टेक्नोलॉजी से युक्त हैं।
616
एग्जिबिशन में गेम जोन के जरिये लड़ाकू विमान को टेक ऑफ और लैंडिंग करना भी दिखाया जा रहा है।
716
एग्जिबिशन में आधुनिक तोपों और मिसाइलों के मॉडल भी रखे गए हैं।
816
भारत अपनी सैन्य ताकत कितनी तेजी से विकसित कर रहा है, इस एग्जिबिशन के जरिये दिखाया गया है।
916
एग्जिबिशन में रखे एक लड़ाकू विमान के साथ फोटो खिंचवाते लोग। ऐसी तस्वीरें यादगार बन जाती हैं।
1016
एग्जिबिशन में युद्ध के कई साजो-सामान ऐसे हैं, जिनके बारे में आम लोगों ने सुना तक नहीं, देखना तो दूर की बात।
1116
कोरोना के चलते एग्जिबिशन में पहले से परमिशन(एंट्री पास) के जरिये ही प्रवेश दिया जा रहा है।
1216
एग्जिबिशन को लेकर हर उम्र के लोगों में खासा क्रेज नजर आया।
1316
एग्जिबिशन का मकसद लोगों को अपने देश की सैन्य ताकत का अहसास कराना है। साथ ही उन्हें देशभक्ति के प्रति जागरूक करना भी है।
1416
एग्जिबिशन में युद्ध के दौरान इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण जिज्ञासा का केंद्र बने रहे।
1516
एग्जिबिशन में भारत की ताकत मिसालों और अन्य एयरो मॉडल भी रखे गए हैं।