एक कमरे के घर में जन्मे थे, बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई; एक आईडिया ने बना दिया 1 लाख करोड़ का मालिक

Published : Feb 23, 2020, 12:59 PM ISTUpdated : Feb 23, 2020, 04:25 PM IST

मुंबई. एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी इन दिनों चर्चा में हैं। फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में वे देश के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 17.8 बिलियन डॉलर (1.27 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं, पहले नंबर पर मुकेश अंबानी है, उनकी संपत्ति 4.13 लाख करोड़ रुपए है। सबसे खास बात यह है कि दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं और अल्टामाउंट रोड पर रहते हैं। दमानी का बचपन काफी संघर्ष में बीता वे एक कमरे के घर में जन्में थे, यहां तक की उन्हें कॉलेज भी छोड़ना पड़ा था। आईए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी...

PREV
17
एक कमरे के घर में जन्मे थे, बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई; एक आईडिया ने बना दिया 1 लाख करोड़ का मालिक
राधाकिशन दमानी राजस्थान में बीकानेर के रहने वाले हैं। लेकिन उनका जन्म 1 जनवरी 1956 को मुंबई में हुआ। उन्होंने एक कमरे से यहां तक का सफर तय किया। एक वक्त तो उन्हें फर्स्ट ईयर के बाद कॉलेज जाना भी छोड़ना पड़ा था।
27
दमानी के पिता शिव किशन दमानी स्टॉक ब्रोकर थे। पिता की मौत के बाद दमानी स्टॉक मार्केट में ब्रोकर बन गए। 1980 के दशक में उन्होंने शेयर ट्रेड करना शुरू किया। दमानी ने 2000 में ट्रेडिंग छोड़ रिटेल बिजनेस शुरू किया।
37
डीमार्ट के फाउंडर दमानी रिटेल बिजनेस के किंग माने जाते हैं। दमानी ने 2002 में पहला डी-मार्ट स्टोर खोला था। दमानी की एवेन्यू सुपरमार्केट कंपनी की 21 मार्च 2017 में शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी।
47
देखते ही देखते दमानी ने 18 साल में ही दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा वक्त में कंपनी की मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रु तक पहुंच गई है।
57
एवेन्यू सुपरमार्ट्स में दमानी के परिवार के 80% शेयर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.27 लाख करोड़ रुपए है।
67
आज दमानी की कंपनी के 196 स्टोर हैं। 36 डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और 7 पैकिंग सेंटर भी हैं।
77
डीमार्ट के इन स्टोर्स में करीब 9,780 कर्मचारी काम करते हैं। दमानी भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले झुनझु़नवाला के मेंटर भी हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories