सुशांत केस: कांग्रेस नेता का दावा, संदीप सिंह और गुजरात सरकार के बीच हुई है करोड़ों को डील

Published : Aug 30, 2020, 02:02 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में महाराष्ट्र सरकार पहले दिन से ही निशाने पर रही है। सरकार पर बीजेपी के साथ ही अन्य राजनीतिक दल भी हमला कर रहे हैं। जबकि, मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है और इसकी जांच में सीबीआई की टीम जुटी हुई है। जांच में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। वहीं, कांग्रेस बैकफुट पर रही है। वो संदेह के घेरे में आए संदीप सिंह को लेकर भाजपा पर हमलावर है। संदीप सिंह खुद को सुशांत का दोस्त बताते हैं, लेकिन रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि वो उनसे पिछले एक सालों से बात तक नहीं कर रहे थे।

PREV
16
सुशांत केस: कांग्रेस नेता का दावा, संदीप सिंह और गुजरात सरकार के बीच हुई है करोड़ों को डील

कांग्रेस ने संदीप सिंह को भाजपा का नीली आंखों वाला लड़का बताते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन सावंत ने रविवार को ट्वीट कर संदीप और गुजरात की भाजपा सरकार के बीच डील का आरोप लगाया है। 
 

26

सावंत ने संदीप की कंपनी के 2017 से 2019 तक, 3 साल के वित्तीय परिणाम का उल्लेख करते हुए भाजपा पर कई सवाल भी दाग दिए। कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि साल 2019 में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने संदीप सिंह की कंपनी के साथ 177 करोड़ रुपए के करार पर हस्ताक्षर किए थे। 

36

उन्होंने सवाल किया है कि वह सरकार से यह पैसा प्राप्त करने वाला कौन होता है? क्या यह MoU मोदी जी की बायोपिक को लेकर था? क्या यह अग्रिम टोकन था? कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत ने यह भी सवाल किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने 177 करोड़ रुपए के करार के लिए संदीप सिंह की कंपनी का चयन किया, इसके वास्तविक आधार क्या थे? 

46

सावंत ने संदीप सिंह की कंपनी के तीन साल के परिणाम की भी चर्चा की। सावंत ने लिखा कि भाजपा के नीली आंखों वाले लड़के संदीप सिंह की कंपनी की वित्तीय स्थिति एक खेदजनक कहानी को दर्शाती है।

56

सावंत ने कहा कि साल 2017 में संदीप की कंपनी 66 लाख रुपए के घाटे में रही। 2018 में कंपनी को 61 लाख रुपए का फायदा हुआ। 2019 में कंपनी को 4 लाख रुपए का घाटा हुआ। 

66

गौरतलब है कि सुशांत की मौत के मामले में खुद को दिवंगत एक्टर का करीबी दोस्त बताने वाला संदीप संदेह के घेरे में है। क्योंकि, रिपोर्ट्स में कॉल डिटेल्स को लेकर खुलासा हुआ है कि पिछले एक साल से संदीप सिंह ने सुशांत को एक बार भी कॉल या मैसेज नहीं किया था। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories