'मन की बात' में PM ने इन खास 2 कुत्तों का किया जिक्र, कहा-देश की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाया

Published : Aug 30, 2020, 12:22 PM ISTUpdated : Aug 30, 2020, 12:29 PM IST

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 68वें रेडियो कार्यक्रम में दो खास कुत्तों का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने विडा और सोफी नाम के कुत्ते का जिक्र किया। पीएम ने इनके काम और बहादुरी की मिसाल दी। इन्हें 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'कमेंडेशन कार्ड्स' से सम्मानित किया गया था। बता दें, ये कार्ड कुत्तों के ड्यूटी के दौरान किए गए काम को लेकर दी जाती है। 

PREV
17
'मन की बात' में PM ने इन खास 2 कुत्तों का किया जिक्र, कहा-देश की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाया

'मन की बात' में राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'बीते दिनों, जब हम अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे, तब एक दिलचस्प खबर पर मेरा ध्यान गया। ये खबर है हमारे सुरक्षाबलों के दो जांबाज किरदारों की। एक है सोफी और दूसरी विदा। सोफी और विदा इंडियन आर्मी के श्वान हैं, डॉग्स हैं और उन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ 'कमेंडेशन कार्ड्स' से सम्मानित किया गया है।' 

27

'सोफी और विदा को ये सम्मान इसलिए मिला, क्योंकि इन्होंने, अपने देश की रक्षा करते हुए, अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है। हमारी सेनाओं में हमारे सुरक्षाबलों के पास, ऐसे, कितने ही बहादुर श्वान है डॉग्स हैं, जो देश के लिए जीते हैं और देश के लिए अपना बलिदान भी देते हैं।'  

37

पीएम आगे कहते हैं, 'कुछ दिन पहले ही आपने शायद टीवी पर एक बड़ा भावुक करने वाला दृश्य देखा होगा, जिसमें, बीड पुलिस अपने साथी डॉग रॉकी को पूरे सम्मान के साथ आखिरी विदाई दे रही थी। रॉकी ने 300 से ज्यादा केसों को सुलझाने में पुलिस की मदद की थी। डॉग्स की डिजास्टर मैनेजमेंट और रेस्क्यू मिशन में भी बहुत बड़ी भूमिका होती है।' 

47

'भारत में तो नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स एनडीआरएफ ने ऐसे दर्जनों डॉग्स को स्पेशली ट्रेन किया है। कहीं भूकंप आने पर, इमारत गिरने पर, मलबे में दबे जीवित लोगों को खोज निकालने में ये डॉग्स बहुत एक्सपर्ट होते हैं।'

57

पीएम ने कहा, 'मुझे ये भी बताया गया कि इंडियन ब्रीड के डॉग्स भी बहुत अच्छे होते हैं, बहुत सक्षम होते हैं। इंडियन ब्रीड्स में मुधोल हाउंड हैं, हिमाचल हाउंड है, ये बहुत ही अच्छी नस्लें हैं। राजापलायम, कन्नी चिप्पीपराई और कोम्बाई भी बहुत शानदार इंडियन ब्रीड्स हैं। इनको पालने में खर्च भी काफी कम आता है, और ये भारतीय माहौल में ढले भी होते हैं। अब हमारी सुरक्षा एंजेंसियों ने भी इन इंडियन ब्रीड्स के डॉग्स को अपने सुरक्षा दोस्तों में शामिल कर रही हैं। पिछले कुछ समय में आर्मी CISF, NSG ने मुधोल हाउंड डॉग्स को ट्रेन्ड करके डॉग स्क्वाड में शामिल किया गै, CRPF ने कोम्बाई डॉग्स को शामिल किया है।'

67

'इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च भी भारतीय नस्ल के डॉग्स पर रिसर्च कर रही है। मकसद यही है कि इंडियन ब्रीड्स को और बेहतर बनाया जा सके और उपयोगी बनाया जा सके। आप इंटरनेट पर इनके नाम सर्च  करिए, इनके बारे में जानिए, आप इनकी खूबसूरती, इनकी क्वालिटीज देखकर हैरान हो जाएंगे। अगली बार, जब भी आप, डॉग पालने की सोचें, आप जरूर इनमें से ही किसी इंडियन ब्रीड के डॉग को घर लाएं। आत्मनिर्भर भारत, जब जन-मन का मन्त्र बन ही रहा है, तो कोई भी क्षेत्र इससे पीछे कैसे छूट सकता है।'

77

फोटो सोर्स- ट्विटर।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories