कोरोना से जंग में टाटा ने फिर बढ़ाए हाथ, अब इस राज्य में बना रहे 540 बेड का हॉस्पिटल

Published : Apr 08, 2020, 06:54 PM ISTUpdated : Apr 08, 2020, 07:28 PM IST

कासरगोड. कोरोना को रोकने के लिए पूरा देश जंग लड़ रहा है। इस जंग में टाटा ग्रुप ने एक बार फिर मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। टाटा ग्रुप ने केरल के कासरगोड में कोरोना मरीजों के लिए 540 बेड के अस्पताल में फंड दे रहा है। इससे पहले टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने कोरोना के खिलाफ जंग में 1500 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया था। 

PREV
17
कोरोना से जंग में टाटा ने फिर बढ़ाए हाथ, अब इस राज्य में बना रहे 540 बेड का हॉस्पिटल
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह अस्पताल टाटा ग्रुप के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी फंड से बन रहा है और तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
27
यह अस्पताल प्रीफैब्रिकेशन तकनीकी के आधार पर बनेगा। यह कासरगोड के थेक्किल गांव में बन रहा है। प्रीफैब्रिकेशन तकनीकी से निर्माण काफी तेजी से होता है। इस तकनीकी में बने हुए स्ट्रक्चर को निर्माण की जगह पर जोड़ा जाता है।
37
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने दो दिन पहले ये ऐलान किया था कि कासरगोड में टाटा ग्रुप ने अस्पताल बनाने का फैसला किया है। इससे पहले यहां 100 आइसोलेशन बेड और 10 आईसीयू का इंतजाम किया गया है।
47
यह पहला मौका नहीं है, जब टाटा ग्रुप मदद के लिए आगे आया हो। इससे पहले 28 मार्च को रतन टाटा के टाटा ट्रस्ट ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में 1500 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। पहले रतन टाटा ने 500 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया, इसके कुछ घंटे बाद ही टाटा सन्स की ओर से 1000 करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया था।
57
यही नहीं टाटा ग्रुप ने कोरोना से पीड़ित मरीजों का इलाज करने में लगे डॉक्टरों को ताज होटल्स में रहने और वहां से काम करने के लिए कमरे उपलब्ध कराने का ऐलान किया था।
67
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) की इस पहल के बाद डॉक्टरों को देश भर के 7 होटलों में कमरे मुहैया कराए जा रहे हैं। मुंबई के ताजमहल पैलेस और ताज सांताक्रुज के अलावा ताज लैंड्स एंड में भी यह सुविधा डॉक्टरों को दी जा रही है। इन होटलों में द प्रेसिंडेट, जिंजर एमआईडीसी अंधेरी, जिंजर मडगांव और जिंजर नोएडा भी शामिल हैं।
77
अंबानी ने शुरू किया अस्पताल: मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक अस्पताल शुरू किया है। इसमें कोरोना के 100 मरीजों की इलाज की व्यवस्था है। साथ ही अस्पताल में वेंटिलेटर, पेसमेकर जैसी सभी जरूरी उपकरण भी हैं।

Recommended Stories