Published : Jul 13, 2022, 10:29 AM ISTUpdated : Jul 13, 2022, 08:48 PM IST
Ajmal Amir Kasab: पाकिस्तान से भारत आए आतंकी आमिर अजमल कसाब ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई को दहला दिया था। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में हुए इस आतंकी हमले में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। मुंबई पर हमला करने आए 10 आतंकियों में से सिर्फ कसाब ही जिंदा पकड़ा गया था, जिसे 2012 में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। 13 जुलाई, 1987 को पाकिस्तान के फरीदकोट में पैदा हुए कसाब को जब फांसी के बारे में पता चला तो उसकी रूह तक कांप गई थी। इस पैकेज में हम बता रहे हैं फांसी से ठीक पहले आखिर कैसे गुजरी थी आतंकी कसाब की रात।
बता दें कि आतंकी कसाब को फांसी पर चढ़ाने की पूरी प्रॉसेस को बेहद गोपनीय रखा गया था। फांसी से पहले कसाब को मुंबई की आर्थर रोड जेल में बनी अंडा सेल से पुणे की येरवडा जेल शिफ्ट किया गया था।
210
इस दौरान मुंबई पुलिस के 17 अफसरों को ये जिम्मा सौंपा गया था कि वो कसाब को पुणे की येरवड़ा जेल पहुंचाएं। कसाब को बुर्के में येरवडा जेल लाया गया था।
310
कसाब को मुंबई की आर्थर रोड जेल से पुणे की येरवड़ा जेल तक पहुंचाने में 3 घंटे का समय लगा था। इस शिफ्टिंग के दौरान ही कसाब इतना ज्यादा खौफ में था कि उसके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। (फोटो : फिल्म 26/11 अटैक में कसाब का रोल करने वाले एक्टर की है)
410
पुणे जेल में शिफ्ट करने के बाद फांसी से एक दिन पहले जब कसाब से उसकी अंतिम इच्छा पूछी गई तो उसने कुछ नहीं कहा। फांसी का नाम सुनते ही वो पूरी रात सो नहीं पाया था।
510
फांसी वाले दिन कसाब को सुबह सबसे पहले नहलाया गया था। फांसी की एक रात पहले कसाब सोया ही नहीं। उसकी रात करवटें बदलते ही गुजर गई। 21 नवंबर की सुबह उसने नमाज पढ़ी।
610
फांसी से ठीक पहले जब कसाब को सजा-ए-मौत के बारे में बताया गया तो उसकी रूह कांप उठी। फांसी के फंदे का नाम सुनते ही वो घबरा गया था। हालांकि, उसने कहा कि ये खबर उसकी मां तक पहुंचा दी जाए।
710
फांसी पर लटकने से पहले आतंकी कसाब ने जेलर की मौजूदगी में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी थी। इतना ही नहीं, उसने ये भी कहा था कि वो दोबारा ऐसी गलती कभी नहीं करेगा।
810
सुबह 7.30 बजे आतंकी कसाब को पुणे की येरवडा जेल में फांसी पर लटका दिया गया। कुछ देर लटकने के बाद उसके शव का मेडिकल टेस्ट कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने कसाब को मृत घोषित कर दिया।
910
बता दें कि कसाब को 15 पुलिसकर्मियों की टीम ने एक ऑपरेशन के जरिए जिंदा पकड़ा था। इस ऑपरेशन के दौरान मुंबई पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने अपने सीने में गोलियां खाते हुए भी कसाब को नहीं छोड़ा था।
1010
26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल, लियोपोल्ड कैफे, मैडम कामा हॉस्पिटल और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में 160 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था।