ये हैं दुनिया की 10 सबसे ताकतवर नौसेनाएं, 7वें स्थान पर है भारत, पड़ोसी पाकिस्तान का नाम नहीं

नई दिल्ली। अगले महीने भारत में बना स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएगा। इससे नौसेना की क्षमता में इजाफा होगा। हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ी हलचल को देखते हुए भारत अपनी नौसेना की ताकत बढ़ा रहा है। अभी दुनिया की दस सबसे ताकतवर नौसेनाओं में भारत का स्थान सातवां है। विक्रांत के शामिल होने से इस रैंकिंग में बदलाव हो सकता है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की नौसेना का नाम दुनिया की दस सबसे ताकतवर नौसेनाओं की लिस्ट में नहीं है। आगे पढ़ें दुनिया की 10 सबसे ताकतवर नौसेनाओं के बारे में... (स्रोत- मिलिट्री टूडे)
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 27, 2022 4:29 AM IST / Updated: Jul 29 2022, 10:14 AM IST

110
ये हैं दुनिया की 10 सबसे ताकतवर नौसेनाएं, 7वें स्थान पर है भारत, पड़ोसी पाकिस्तान का नाम नहीं

अमेरिकी नौसेना दुनिया में सबसे ताकतवर है। यूएस नेवी में करीब 3.20 लाख सैनिक हैं। इसके पास 11 बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। ये एयरक्राफ्ट कैरियर इतने बड़े हैं कि इनपर 70-80 विमानों को तैनात किया जा सकता है। यूएस नेवी के पास 8-9 एम्फिबियस शिप, 22 मिसाइल क्रूजर, 64 डिस्ट्रॉयर और 52 सबमरीन हैं। अमेरिकी नौसेना 3700 से अधिक विमानों का इस्तेमाल करती है। इसका मुख्य लड़ाकू विमान F/A-18 है। 

210

ताकत के मामले में रूस की नौसेना का दूसरा स्थान है। रूसी नौसेना के पास करीब 1.40 लाख सैनिक हैं। रूस के पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसके पास Petr Veliky नाम का एक बैटलक्रूजर, तीन स्लावा क्लास के मिसाइल क्रूजर और 15 डिस्ट्रॉयर हैं। इसके साथ ही रूस के पास 9 फ्रिगेट्स और 24 कॉर्वेस्ट्स हैं। रूसी नौसेना में अकूला क्लास और ऑस्कर टू क्लास की कई परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बियां हैं।

310

चीन लगातार अपनी नौसेना की ताकत बढ़ा रहा है। पिछले दिनों ही उसने अपने बेड़े में नया एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल किया है। दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर चीनी नौसेना के पास करीब 2.55 लाख सैनिक हैं। चीन के पास तीन एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। इसके साथ ही इसके पास 30 डिस्ट्रॉयर, 50 फ्रिगेट्स और 40 कॉर्वेस्ट्स हैं। चीन के पास 68 पनडुब्बियां हैं।

410

जापान के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नौसेना है। इसके पास 150 से अधिक युद्धपोत और 346 विमान हैं। जापान के पास कोई एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। इसके पास दो बड़े हेलिकॉप्टर कैरियर हैं। इन युद्धपोतों का इस्तेमाल एम्फिबियस ऑपरेशन, एंटी सरफेस और एंटी सबमरीन लड़ाई में किया जा सकता है। जापान के पास 26 डिस्ट्रॉयर, 10 फ्रिगेट्स और 6 कॉर्वेट्स हैं।

510

यूनाइटेड किंगडम की नौसेना को रॉयल नेवी कहा जाता है। यह ताकत के मामले में पांचवे स्थान पर है। 18वीं शताब्दी में यह दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेना थी। रॉयल नेवी के पास करीब 33 हजार सैनिक हैं। इसके पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर है। यूके की नौसेना के पास 6 डिस्ट्रॉयर, 13 फ्रिगेट्स, 6 परमाणु पनडुब्बियां और चार बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हैं। इनमें हर एक पनडुब्बी इतनी बड़ी है कि परमाणु हथियार वाले 192 मिसाइलों से लैस की जा सकती है।

610

फ्रांस की नौसेना ताकत के मामले में छठे स्थान पर है। इसके पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर है। फ्रांस के पास 8 डिस्ट्रॉयर, चार गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स और 11 फ्रिगेट्स हैं। इसके पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाले छह सबमरीन हैं। इसके साथ ही फ्रेंच नेवी 4 बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन भी ऑपरेट करती है। फ्रांस की नौसेना के पास 210 विमान हैं।

710

भारतीय नौसेना को दुनिया की 7वीं सबसे ताकतवर नौसेना माना जाता है। इंडियन नेवी के पास 67 हजार सैनिक हैं। वर्तमान में भारत के पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य है। एक नया एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत नौसेना में अगले महीने शामिल होने वाला है। भारतीय नौसेना के पास 11 डिस्ट्रॉयर, 13 फ्रिगेट्स और 20 कॉर्वेट्स हैं। नौसेना के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन अरिहंत और आईएनएस चक्र है। इसके साथ ही इंडियन नेवी के पास 13 से अधिक अन्य पनडुब्बियां भी हैं।

810

दक्षिण कोरिया की नौसेना के पास 70 हजार सैनिक हैं। इसके पास कोई एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा युद्धपोत  Dokdo क्लास का एम्फिबियस जहाज है। इसका आकार छोटे एयरक्राफ्ट कैरियर जितना बड़ा है। इसके साथ ही दक्षिण कोरिया के पास 3 गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर और 3 अन्य डिस्ट्रॉयर हैं। दक्षिण कोरिया के पास 13 फ्रिगेट्स और 16 पनडुब्बियां हैं।

910

इटली की नौसेना के पास करीब 31 हजार सैनिक हैं। इसके पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर है। इटली की नौसेना के पास 10 डिस्ट्रॉयर, 6 एंटी सबमरीन फ्रिगेट्स और दो गश्त करने वाले दो फ्रिगेट्स हैं। इसके पास आठ पनडुब्बियां हैं।

1010

ताइवान की नौसेना ताकत के मामले में 10वें स्थान पर है। चीन के खतरे का सामना करने के लिए ताइवान ने अपनी नौसेना को अत्याधुनिक और घातक बनाया है। इसके पास 38 हजार सैनिक हैं। ताइवान के पास चार डिस्ट्रॉयर, 20 फ्रिगेट्स और दो पनडुब्बियां हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos