Published : Jul 03, 2020, 05:08 PM ISTUpdated : Jul 08, 2020, 10:49 AM IST
नई दिल्ली. भारत में 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा टिक टॉक की है। टिक टॉक के जरिए छोटी उम्र में ही कई कलाकारों ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। इतना ही नहीं, इन कलाकारों ने टिक टॉक पर छोटे-छोटे फनी और डांसिंग वीडियो बनाकर लाखों रुपए कमाए। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं गरिमा चौरसिया। गरिमा चौरसिया को Gima Ashi के नाम से बी जाना जाता है। गरिमा बहुत हार्ड वीडियो बनाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं। आज उन्हीं की जिंदगी से जुड़े कुछ फैक्ट्स जानने की कोशिश करते हैं।
गरिमा चौरसिया को टिक टॉक की बहुत हार्ड गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।
213
टिक टॉक पर गरिमा चौरसिया को लगभग 1.6 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
313
गरिमा चौरसिया ने फिल्म गली बॉय के गाने बहोत हार्ड पर अपनी पार्टनर रूगीस विनी के साथ टिकटॉक वीडियो बनाया था। ये वीडियो जबरदस्त हिट हुआ था।
413
सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफॉर्म पर लोगों ने गरिमा के टिक टॉक वीडियो को शेयर किया। उस वीडियो के बाद से ही गरिमा को टिकटॉक की 'बहुत हार्ड गर्ल' नाम से जानी जाने लगीं।
513
गरिमा चौरसिया का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ। अभी वे मुंबई में रहती हैं।
613
गरिमा 23 साल की हैं। उनका जन्म 28 अगस्त 1997 को हुआ था।
713
उन्होंने स्वामी ह्यदयानंड पब्लिक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने रुड़की से इंजीनियरिंग की।
813
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गरिमा चौरसिया के नेट वर्थ 15 से 25 लाख रुपए है।
913
टिक टॉक में अपने डांसिंग के वीडियो की वजह से गरिमा लोकप्रिय हैं।
1013
गरिमा के फॉलोअर्स उनकी स्माइल के दीवाने हैं। इस बात का अंदाजा उनके वीडियोज के कमेंट पढ़ कर आसानी से लगाया जा सकता है।
1113
भविष्य में गरिमा बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।
1213
1313
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.