Published : Jul 07, 2020, 05:21 PM ISTUpdated : Jul 09, 2020, 02:57 PM IST
नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीन की धोखेबाजी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया। बैन ऐप्स में भारत में लोकप्रिय ऐप टिक टॉक भी शामिल है। टिक टॉक के जरिए कई कलाकारों ने अपनी पहचान बनाई, उन्ही में से एक समीक्षा सूद भी हैं। टिक टॉक बैन होने के बाद हम टिक टॉक के जरिए लोकप्रिय हुए कुछ कलाकारों के बारे में बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज समीक्षा सूद के बारे में बताते हैं।
प्रोफेशनल मॉडल और टीवी एक्ट्रेस समीक्षा टिक टॉक पर बेहतरीन वीडियो क्लिप और कॉमेडी के जरिए अपनी खास पहचान रखती हैं। उन्होंने टीवी सीरियल बाल वीर में अपने एक्टिंग के जौहर दिखाए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 0.2 करोड़ है। यह हर महीने 8 से 10 लाख रुपए कमाती हैं।
216
समीक्षा सूद Sameeksha Sud का जन्म 25 अप्रैल 1991 को मुंबई में हुआ।
316
समीक्षा सूद का निक नेम Rano है। समीक्षा अपने माता पिता के साथ मुंबई में रहती हैं।
416
समीक्षा सूद Sameeksha Sud एक मॉडल, फैशन ब्लॉगर और यू ट्यूबर और टिक टॉक स्टार है।
516
समीक्षा कई टेलीविजन धारावाहिकों और विज्ञापनों में काम चुकी हैं।
616
समीक्षा अपने चैनल Teentigada पर कॉमेडी वीडियो अपलोड करती हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं।
716
समीक्षा ने 2012 में टीवी सीरियल बाल वीर में परि की भूमिका के साथ टेलीविजन में करियर की शुरुआत की।
816
समीक्षा गरीब बच्चों के लिए एनजीओ के साथ काम करती हैं। वह फियर फाइल्स डर की सच्ची तस्वीर, गुमराह सीज 3, डोली अरमानो की जैसी लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी दिखाई दीं।
916
समीक्षा कई धारावाहिकों में काम किया है। समीक्षा का टिक टॉक पर कुल 12.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
1016
समीक्षा अपने ज्यादातर वीडियो विशाल पांडे और भाविनन भानुशाली के साथ बनाती हैं।
1116
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीक्षा की संपत्ति 40 से 50 लाख के करीब है।
1216
समीक्षा सूद को दीपिका पादुकोण बहुत पसंद हैं। अक्षय कुमार और सलमान खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।
1316
पूर्वी लद्दाख में 15 जून को चीन ने धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।
1416
भारतीय सैनिकों पर हमला करने के बाद भारत ने 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है।
1516
1616
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.