what an idea: दूल्हा-दुल्हन के लिए पेश है फ्लावर मास्क, ताकि जीवन की नई शुरुआत में Covid न मारे जबरिया एंट्री

Published : Aug 11, 2021, 09:14 AM ISTUpdated : Aug 11, 2021, 09:20 AM IST

मदुरै. आवश्यकता आविष्कार की जननी है। Covid 19 के इस दौर में ऐसी कई चीजें सामने आईं, जिनके बारे में किसी को कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। जैसे-मास्क। लोग मास्क के बारे में पहले से जानते थे, लेकिन इसका उपयोग किसी परेशानी या संकट के बीच ही होता था। लेकिन कोरोना ने इसे जीवन का अभिन्न अंग बना दिया। मास्क आज फैशन के हिसाब से डिजाइन किए जा रहे हैं। वहीं, इसमें नए-नए प्रयोग भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयोग किया है तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले फूल विक्रेता(flower vendor) मोहन ने। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन के लिए फूलों का मास्क( floral masks) बनाया है।

PREV
15
what an idea: दूल्हा-दुल्हन के लिए पेश है फ्लावर मास्क, ताकि जीवन की नई शुरुआत में Covid न मारे जबरिया एंट्री

मोहन बताते हैं कि मैरिज के दौरान दूल्हा-दुल्हन अकसर मास्क लगाना भूल जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर और कपल को Covid 19 के प्रति जागरूक करने उन्होंने यह प्रयोग किया है। लोगों को उनका यह प्रयोग काफी पसंद आ रहा है। शादियों में इसकी डिमांड भी आने लगी है।

25

मोहन ने ANI न्यूज एजेंसी से कहा-सरकारी के आदेशों का अकसर शादियों में ठीक से पालन नहीं होता। लोग कोरोना गाइड लाइन को लेकर इतने सजग नहीं होते। फ्लॉवर मास्क इसी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है।

35

बता दें कि मदुरै चमेली के फूल, मल्ली और अन्य ट्रेडिशन फ्लॉवर जैसे- बटन गुलाब, लिली और गेंद का एक बड़ा निर्यातक है। यहां से फूल अमेरिका से लेकर दुबई तक जाते हैं। मोहन भी लंबे समय से इसी बिजनेस से जुड़े हैं।

45

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2020-2021 के दौरान 66.28 करोड़ रुपए मूल्य के ताजे फूल तमिलनाडु विशेषकर मदुरै से अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर आदि देशों को निर्यात किए गए थे।

55

जैस्मीन (jasmine) दुनिया भर में पाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है। चमेली की खुशबू मदुरै के मीनाक्षी मंदिर के वैभव का पर्याय है। मदुरै अपने पड़ोस में उगाई जाने वाली मल्लिगाई के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में उभरा है और भारत की 'चमेली राजधानी' में विकसित हुआ है। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories