पिता की है चाय की दुकान, मेहनत के दम पर सुदीक्षा पहुंची थी अमेरिका, छेड़छाड़ के दौरान हादसे में हुई मौत

बुलंदशहर. कुछ मनचलों के चलते एक होनहार छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। यहां पढ़ाई में होनहार सुदीक्षा भाटी की छेड़खानी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। सुदीक्षा सरकार की ओर से मिली स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं। इतना ही नहीं सुदीक्षा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में बुलंदशहर जनपद टॉप किया था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 4:54 AM IST / Updated: Aug 11 2020, 11:37 AM IST

15
पिता की है चाय की दुकान, मेहनत के दम पर सुदीक्षा पहुंची थी अमेरिका, छेड़छाड़ के दौरान हादसे में हुई मौत

कोरोना संकट के चलते अन्य छात्र-छात्राओं की तरह सुदीक्षा भी भारत आई हुईं थीं। वे अपने चाचा के साथ बाइक से मामा के घर जा रही थीं। तभी रास्ते में बुलेट सवार कुछ मनचलों ने छेड़कानी की। आरोपी युवक बाइक को ओवरटेक कर रहे थे। तभी संतुलन खोने से चाचा की बाइक गिर गई और सुदीक्षा की मौत हो गई। 

25

दादरी में रहता है सुदीक्षा का परिवार
सुदीक्षा का परिवार गौतमबुद्धनगर के दादरी में रहता है। उनका परिवार काफी गरीब है। पिता चाय की दुकान चलाते हैं। सुदीक्षा ने मेहनत के बल पर अमेरिका तक का सफर तय किया था। 

35

सुदीक्षा के परिजनों ने बताया, सुदीक्षा कोरोना की वजह से अमेरिका से भारत लौटी थी। उसे जल्द ही अमेरिका वापस पढ़ाई के लिए जाना था। इसलिए वह अपने मामा से मिलने जा रही थी। लेकिन किसे मालूम था कि ये हादसा हो जाएगा।

45

मिली थी 3 करोड़ 80 लाख रुपए की स्कॉलरशिप 
सुदीक्षा ने 2018 में इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जिले में टॉप किया था। उसे  HCL की तरफ से 3 करोड़ 80 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी। सुदीक्षा अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में भारत सरकार की स्कॉलरशिप पर पढ़ रही थी। 

55

मायावती ने जताया दुख
बसपा सुप्रिमो मायावती ने ट्वीट किया, ''बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाईक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी को मनचलों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, जो अति-दुखद, अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय। बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी? यूपी सरकार तुरन्त दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह पुरजोर मांग है।''

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos