PHOTOS: मौसम बड़ा बेईमान है: कश्मीर और उत्तराखंड में बिछी बर्फ की चादर, फिर भी नहीं रुकी 4 धाम यात्रा

Published : Oct 25, 2021, 11:15 AM IST

नई दिल्ली. उत्तर भारत में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से बड़ा नुकसान हुआ है। यहां बर्फबारी की चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हालांकि चारधाम यात्रा जारी है। IMD ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्सों में अगले एक-दो दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

PREV
19
PHOTOS: मौसम बड़ा बेईमान है: कश्मीर और उत्तराखंड में बिछी बर्फ की चादर, फिर भी नहीं रुकी 4 धाम यात्रा

उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच 'चार धाम यात्रा' जारी है। केदारनाथ तीर्थ के पास बर्फ हटाने का काम चल रहा है: देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड (Devasthanam Management Board) रास्ते से बर्फ हटाने में लगा है। जोशीमठ और हेमकुंड साहिब में जबर्दस्त बर्फबारी से रास्ते बंद हो गए थे।


(पहली तस्वीर केदानाथ की है, जबकि बाकी तस्वीरें कश्मीर की)

29

बडगाम पुलिस(Budgam Police) ने नागबल युसमार्ग में भारी हवाओं और बर्फबारी में फंसे खानाबदोश समुदाय के 16 सदस्यों वाले 4 परिवारों को बचाया। यहां बर्फबारी से जिंदगी ठहर गई है।

(यह तस्वीर बर्फबारी के बाद लोगों को सुरक्षित ले जाती पुलिस की है)

39

शोपियां जिले में भारी बर्फबारी के बाद बर्फ से ढके बाग में सेब के पेड़ों से सेब तोड़ता एक आदमी। दक्षिण कश्मीर में बेमौसम बर्फबारी से सेब के बागानों को नुकसान पहुंचा है।

49

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने पहले ही 23 और 24 अक्टूबर को कश्मीर में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर की अधिकतर नदियां का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मौसम खराब होने से घाटी के कई हाइवे बंद करने पड़े हैं। भारी बर्फबारी के कारण सेब के बागानों को नुकसान पहुंचा है। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।

(कश्मीर घाटी की एक तस्वीर)

59

कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अहरबल में काफी बर्फबारी हुई है। इससे यहां मौसम बेहद ठंडा हो गया है। यह अलग बात है कि यह मौसम देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

69

जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड स्थित पीर की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो गए थे। इन्हें साफ किया जा रहा है। फोटो क्रेडिट-greaterkashmir.com

79

रास्ते से बर्फ हटाने सबंधित एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। मशीनें और कर्मचारी पूरी तन्मयता से रास्ते खोलने में लगे हैं।

89

कश्मीर घाटी में बर्फबारी के दौरान की यह तस्वीर। पूरी घाटी सफेद चादर में ढंक गई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

99

बर्फबारी के चलते पर्यटक खुश हैं, लेकिन किसानों को नुकसान हुआ है। खासकर, सेब के बागान नष्ट हो गए हैं। बता दें कि कश्मीर में बड़ी संख्या में सेब बागान हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories