Weather report: आज मौसम बड़ा बेईमान है, कुछ दिन और संभलकर रहें; जानिए आपके प्रदेश का हाल

नई दिल्ली. पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के असर से तेज हवाएं चल रही हैं। कई राज्यों में बारिश भी हो रही है। पर्वतीय राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडी हवाओं का असर मैदानी राज्यों में दिखाई दे रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अभी सर्दी का असर बना रहेगा। कोहरा भी छाया रह सकता है।  पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है। बिहार के उत्तरपूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सर्कुलेशन से बिहार पर होते हुए छत्तीसगढ़ और तेलंगाना होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र और इससे सटे मराठवाड़ा पर बना हुआ है। बता दें कि पिछले 15 दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 11, 2022 3:43 AM IST / Updated: Feb 11 2022, 09:16 AM IST

16
Weather report: आज मौसम बड़ा बेईमान है, कुछ दिन और संभलकर रहें; जानिए आपके प्रदेश का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी हल्की ठंड बनी रहेगी। इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। दिल्ली में आने वाले दिनों में सर्दी फिर जोर पकड़ेगी।

कश्मीर की यह  तस्वीर @__selena__98 के twitter पेज से ली गई है।

26

उत्तराखंड में फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि  राज्य के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी तो मैदान इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि 15 फरवरी तक मौसम ठीक रह सकता है। लेकिन 13 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की उम्मीद है। इससे आगे मौसम बिगड़ेगा।

उत्तराखंड की यह  तस्वीर Sandeep K Pandey के twitter पेज से ली गई है।

36

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते 143 सड़कें बंद हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि 14 फरवरी को प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।  शिमला की यह  तस्वीर Pradeep Sagar के twitter पेज से ली गई है।
यह भी पढ़ें-16 मार्च तक देखा जा सकेगा राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन; ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी एंट्री
 

46

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और शेष पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। कश्मीर की यह  तस्वीर Ali Zargar के twitter पेज से ली गई है।

यह भी पढ़ें-उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारतीय संस्कृति और विरासत की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया

56

के दौरान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों और आंतरिक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।  कश्मीर की यह  तस्वीर JK CHANNEL के twitter पेज से ली गई है।

यह भी पढ़ें-झंडा ऊंचा रहे हमारा: झोपड़ी में तिरंगा फहराने वाली 69 वर्षीय अम्मिनी और उसकी फैमिली को नौसेना ने किया सैल्यूट

66

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, सिक्किम और असम में हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें-Weather Report: एक-दो दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज, लेकिन फिलहाल सर्दी और कोहरे से नहीं मिलेगी निजात

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos