झंडा ऊंचा रहे हमारा: झोपड़ी में तिरंगा फहराने वाली 69 वर्षीय अम्मिनी और उसकी फैमिली को नौसेना ने किया सैल्यूट

यह वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ये हैं केरल के त्रिशूर की रहने वालीं 69 वर्षीय अम्मिनी और उनका परिवार। जिनके लिए पानी के जहाज करीब से देखना भी एक सपना था; उन्हें जहाज पर चढ़ने का मौका मिला। यह अवसर दिया भारतीय नौसेना ने। अम्मिनी ने गणतंत्र दिवस पर अपनी झोपड़ी के बाहर बड़ी शान और सम्मान से तिरंगा फहराया था। इस परिवार की देशभक्ति देखकर नौसेना बहुत प्रभावित हुई।
 

Share this Video

त्रिशूर, केरल. कोई भी देश; देशवासियों के समर्पण से बनता है। देशभक्ति अमीरी-गरीबी नहीं देखती। देश के प्रति मान-सम्मान और प्यार होना चाहिए। यह वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ये हैं केरल के त्रिशूर की रहने वालीं 69 वर्षीय अम्मिनी और उनका परिवार। जिनके लिए पानी के जहाज करीब से देखना भी एक सपना था; उन्हें इस पर चढ़ने का मौका मिला। यह मौका दिया भारतीय नौसेना ने। अम्मिनी ने गणतंत्र दिवस पर अपनी झोपड़ी के बाहर बड़ी शान और सम्मान से तिरंगा फहराया था। इस परिवार की देशभक्ति देखकर नौसेना बहुत प्रभावित हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहानी कुछ यूं है
यह वीडियो गणतंत्र दिवस का है, जो सोशल मीडिया पर छा गया। अम्मिनी के पोते-पोतियां सीएनएन बॉयज हाई स्कूल चेरपू(Cherpu) में पढ़ते हैं। वहां के प्रिंसिपल एआर प्रवीण कुमार ने छात्रों से गणतंत्र दिवस पर अपने घरों के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराने को कहा था। वहीं, टीचर सुषमा ने ध्वजारोहण का वीडियो क्लास ग्रुप के वाट्सऐप पर भेजने को कहा था। चेरुचेनम के विजयन की पत्नी अम्मिनी ने अपने पोते-पोतियों विस्मय, विवेक, वैगा, श्रीलक्ष्मी, श्रीनंद, शिव हरि और शिवात्मिका के साथ एक बांस की छड़ी पर भारतीय ध्वज को पूरे मान-सम्मान और जोश से फहराया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

नौसेना ने पूरे परिवार को जहाज पर बुलाकर किया सलाम
जब यह वीडियो रिटायर्ड मेजर रवि के पास पहुंचा, तो वे बहुत प्रभावित हुए। उनकी मदद के बाद नौसेना ने इस परिवार को नौसेना के बेस पर आमंत्रित किया और सम्मान किया। चूंकि कोरोनाकाल चल रहा है, इसलिए नौसेना ने इस कार्यक्रम में मीडिया को नहीं बुलाया था। लेकिन बाद में इसका वीडियो जरूर सबको शेयर किया। ब्लैक कैट के पूर्व कमांडो मेजर रवि ने इस परिवार के लिए नये घर का प्रस्ताव दिया है। इन वीडियो के वायरल होने के बाद और भी कई लोग अम्मिनी की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Related Video