जानें डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा पर क्या है अमेरिकी मीडिया की राय?

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। इस यात्रा पर दुनियाभर की नजर है। पहले दिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ की। दुनियाभर की मीडिया ने उनके इस दौरे को कबर किया है। अमेरिकी मीडिया भी इस दौरे पर अपनी नजर बनाए हुए है। आईए जानते हैं कि अमेरिकी मीडिया इस दौरे के बारे में क्या कह रहा है?
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2020 6:31 AM IST

15
जानें डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा पर क्या है अमेरिकी मीडिया की राय?
क्या लिखा वॉशिंगटन पोस्ट ने? : अमेरिका के प्रमुख अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए बनाए गए खास ब्रोकली समोसे का जिक्र किया। इसमें लिखा गया, भारत में ट्रम्प के लिए बनाया गया खास ब्रोकली समोसा किसी को पसंद नहीं आया। यहां तक की ट्रम्प ने भी इसे हाथ नहीं लगाया। दरअसल, साबरमती आश्रम में ट्रम्प के लिए नाश्ते का इंतजाम किया गया था। इसमें खास तौर से ब्रोकली समोसे को भी रखा गया था।
25
नागरिकता कानून पर बात नहीं करेंगे ट्रम्प: न्यूजवीक में लिखा गया, अगर ट्रम्प नागरिकता कानून के बारे में बात करते हैं तो इससे सीधा यह मैसेज जाएगा कि अमेरिका के लिए यह प्राथमिकता में है। दरअसल, इस मुद्दे को कई सीनेट भी ट्रम्प सरकार के सामने रथ चुके हैं। ऐसे में राष्ट्रपति को इस विषय पर बात करना चाहिए। हालांकि, इसकी संभावना कम ही दिख रही है।
35
सकारात्मक इंगेजमेंट का स्वागत होना चाहिए: वेबसाइट वॉशिंगटन एग्जामिनर में लिखा गया, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ सकारात्मक इंगेजमेंट का स्वागत होना चाहिए। साथ ही बेवसाइट ने लिखा, अगर राष्ट्रपति ट्रम्प भारत को एक ऐसे देश के तौर पर देखते हैं जो अमेरिका की इच्छा को बनाए रखने के लिए काम करेगा तो यह बुद्धिमानी की बात नहीं होगी। साथ ही ट्रम्प की नीति हथियार बेचने की जगह उत्पादक व्यापारिक कूटनीति की होनी चाहिए।
45
भारत ने कैसे किया ट्रम्प को खुश: MSNBC ने अपने आर्टिकल में लिखा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दिखावे और झांकी में विश्वास रखते हैं। उन्हें कैसे खुश करना है, ये विदेशी अधिकारियों ने भी सीख लिया है। आर्टिकल में आगे लिखा गया, कुछ राष्ट्रपति मीडिया से बात करते हैं तो कुछ छात्रों से बातचीत, लेकिन ट्रम्प के लिए ये सब पर्याप्त नहीं है। क्यों कि ट्रम्प को नीति संस्कृति और इतिहास में कोई दिलचस्पी नहीं है।
55
राष्ट्रपति ट्रम्प दो दिन के दौरे पर भारत पर आए हैं। उनके साथ मेलानिया भी साथ में भारत आई हैं। यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। ट्रम्प ने अहमदाबाद में पीएम मोदी के साथ 22 किमी लंबा रोड शो किया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम को भी संबोधित किया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos