क्या है BOYS LOCKER ROOM? जहां 20-25 लड़के कर रहे लड़कियों के गैंगरेप की साजिश, उठा ले गई पुलिस

Published : May 05, 2020, 04:08 PM ISTUpdated : May 05, 2020, 04:30 PM IST

नई दिल्ली. इसी साल फरवरी 2020 में देश की राजधानी दिल्ली में निर्भया गैंगरेप के चारों अपराधियों को फांसी दी गई थी। पूरे देश में जश्न मनाया गया। महिला अधिकार सम्मान की बातें हुईं और अब लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़के ब्वॉयज लॉकर रूम (Boys Locker Room) में रेप की साजिश करते पाए गए। बीते तीन दिनों से ब्वॉयज लॉकर रूम लगातार चर्चा में है। इसमें शामिल दो एडमिन लड़के पकड़ लिए गए हैं और 21 अन्य सदस्यों की भी शिनाख्त हो चुकी है। इस ग्रुप की चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें नाबालिग लड़कों की महिलाएं के प्रति नफरत और यौन हिंसात्मक बातें देख लोग हैरान हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध की प्रवृत्ति देख लगता नहीं रेपिस्टों को फांसी देना भर इसका इलाज है?    इस घटना को हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कैसे ये खूफिया घिनौना ग्रुप सामने आया और लोग इन फ्यूचर रेपिस्टों का बचाव करने भी उतर गए.... 

PREV
17
क्या है BOYS LOCKER ROOM? जहां 20-25 लड़के कर रहे लड़कियों के गैंगरेप की साजिश, उठा ले गई पुलिस

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दिल्ली के स्कूली लड़कों द्वारा इंस्टाग्राम पर ब्वॉयज लॉकर रूम (Boys Locker Room) नाम से बनाए गए चैट ग्रुप में बलात्कार को बढ़ावा देने से जुड़े मामले में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग स्कूली छात्र को पकड़ा है।

 

पुलिस ने पकड़े गए छात्र का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है और उसकी जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही इस ग्रुप से जुड़े लगभग सभी सदस्यों (21) की पहचान भी कर ली गई है। उन सब की जांच की जाएगी।

27

क्या है ब्वॉयज लॉकर रूम (Bois Locker Room)?

 

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक 'ब्वॉयज लॉकर रूम' नाम से कुछ लोगों ने चैट ग्रुप बना रखा था। दो लड़के इस ग्रुप के एडमिन थे। नाबालिग होने के कारण आरोपियों की पहचान छिपाई जा रही है। इस ग्रुप के जरिए नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें साझा की जा रही थीं और उन्हें ऑब्जेक्टिफाइड किया जा रहा था। 20-25 से ज्यादा लड़के लड़कियों की नग्न तस्वीरों की मांग कर रहे थे और दूसरे उन्हें शेयर कर रहे थे। इसके बाद उस लड़की के साथ कौन-कौन रेप करेगा इसकी साजिश की जा रही है।

 

लड़के अपनी करीबी दोस्त, गर्लफ्रेंड तक की तस्वीरें शेयर करने लगे और उनके शरीर को लेकर भद्दी टिप्पणियां की जाने लगीं। इस सब में उन्हें मजा आ रहा था कुछ ने इसे गलत बताया तो उसे गाली देकर ग्रुप से निकालने की धमकी मिलीं। कुछ लड़कियों को पता चला तो उन्होंने इस ग्रुप की चैट के स्क्रीनशॉट लेकर आवाज उठाई।

37

दक्षिण दिल्ली की एक लड़की द्वारा सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करने के बाद इस चैट ग्रुप के साथ ऐसे ही अन्य ग्रुप के बारे में जानकारी सामने आई और इस मामले पर लोगों की नजर गई। लड़की ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'दक्षिण दिल्ली के 17-18 साल की उम्र के लड़कों का एक ग्रुप है, जिसका नाम 'ब्वॉयज लॉकर रूम' है, जहां कम उम्र की लड़कियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बनाया जा रहा था। मेरे स्कूल के दो लड़के इसका हिस्सा हैं।' लड़की ने समूह में शामिल लड़कों की सूची और उनके चैट के स्क्रीनशॉट को भी साझा किया, जहां उन्हें लड़कियों की तस्वीरें साझा करते हुए और उन पर टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है। इस ग्रुप में वे गैंगरेप करने की योजना बनाते भी देखे जा रहे हैं।

47

दूसरी लड़कियों ने भी इस घटना और लड़कों की आपत्तिजनक बातचीत के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगा दिए। क्योंकि इंस्टाग्राम पर स्टोरी को रिपोर्ट नहीं किया जा सकता ऐसे में लड़कियों बातें ज्यादा लोगों तक पहुंची और इस घिनौने ग्रुप का भंडाफोड़ हो गया। स्क्रीनशॉट के साथ लड़की पहचान और नाम भी वायरल हो गए और लोग इनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग करने लगे। 

 

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक, इंस्टा और ट्विटर पर इसके खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। रेप मुक्त भारत हैशटैग के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी।

57

खुलासा होते ही बहुत से लोग आरोपियों को ही विक्टिम बताने लगे और उनके बचाव में उतर आए। नारीवादी महिलाओं ने आरोपी के परिजनों को बच्चों के इस घटिया काम को डिफेंड करने पर जमकर लताड़ा। फेसबुक पर महिलाएं लगातार इसके बारे में लिख रही हैं।

67

METOO इंडिया के ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी सामने आई। वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो दिल्ली पुलिस दिल्ली महिला आयोग हरकत में आई। आयोग ने सोमवार को दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को इस संबंध में नोटिस जारी किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा था कि वे इस मामले में जांच शुरू कर चुके हैं और उन्होंने इंस्टाग्रााम में इस चैट ग्रुप से संबंधित जानकारी मांगी है।

77

इस प्रकरण के सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह एक आपराधिक और दुष्कर्म मानसिकता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। इस ग्रुप के सभी लड़कों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 20-25 लड़कों के इस ग्रुप में अधिकतर आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। 

 

आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई में एक व्हाट्सएप ग्रुप में नाबालिग लड़के ऐसे ही अपनी क्लासमेट के साथ रेप की साजिश करते पाए गए थे। स्कूल ने उन सभी को सस्पेंड कर दिया था।  

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories