जेटली, पर्रिकर ही नहीं, स्टीव जॉब्स भी कैंसर के सामने मानी हार, इस बीमारी ने इन शख्सियतों को निगला

Published : Feb 03, 2020, 08:44 PM ISTUpdated : Feb 04, 2020, 11:04 AM IST

नई दिल्ली. दुनियाभर में मंगलवार को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस बार यह 'आई एम एंड आई विल' थीम के साथ मनाया जा रहा है। कैंसर जानलेवा बीमारी है। इससे केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग सभी देश ग्रसित हैं। चीन और अमेरिका के बाद भारत कैंसर के मामले में तीसरे नंबर पर है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया भर में कैंसर से करीब हर साल 96 लाख लोगों की मौत होती है। भारत और दुनियाभर के देशों केवल साधारण व्यक्ति ही नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों और राजनेताओं ने भी अपनी जान इसी बीमारी के चलते गंवा दी है। हम भारत के कुछ ऐसे ही चर्चित नामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कैंसर की बीमारी ने लील लिया।  

PREV
16
जेटली, पर्रिकर ही नहीं, स्टीव जॉब्स भी कैंसर के सामने मानी हार, इस बीमारी ने इन शख्सियतों को निगला
अरुण जेटली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 24 अगस्त 2019 को एम्स में अंतिम सांस ली थी। वे 66 साल के थे। 9 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। जेटली सॉफ्ट टिश्यू कैंसर से पीड़ित थे। आखिरी वक्त में उनकी ये तस्वीर सामने आई थी।
26
मनोहर पर्रिकर : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च 2019 को निधन हो गया। वे लंबे समय से पैन्क्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। वे तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
36
स्टीव जॉब्स: Apple के चेयरमैन और CEO रहे स्टीव जॉब्स का 56 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें पैन्क्रियाटिक कैंसर था। जॉब्स का निधन 2011 में हुआ था। वे सात साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे।
46
अनंत कुमार : भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन 12 नवंबर 2018 को हुआ था। वे 59 साल के थे। उन्हें फेफड़े का कैंसर था। अनंत कुमार साल 1996 से लगातार दक्षिणी बेंगलुरु लोकसभा सीट से जीत रहे थे।
56
राजेश खन्ना: भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ था। वे कैंसर से जूझ रहे थे। जिस आनंद के किरदार ने राजेश खन्ना को लोगों तक पहुंचाया, उसमें भी उनकी मौत कैंसर से ही हुई थी। ऐसे में किसे पता था कि असल जिंदगी में भी यही बीमारी उनके लिए खतरनाक सिद्ध होगी।
66
विनोद खन्ना: अभिनेता विनोद खन्ना का निधन भी कैंसर से हुआ था। उन्हें ब्लैडर कैंसर था। वे 2010 से इस बीमारी से जूझ रहे थे। उनका निधन 27 अप्रैल 2017 को हुआ था। विनोद खन्ना पंजाब की गुरदासपुर सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories