#Cheer4India: भारतीय दल टोक्यो के लिए रवाना, गोल्ड की उम्मीद, खिलाड़ियों के लिए सजाया गया दिल्ली एयरपोर्ट

Published : Jul 17, 2021, 02:24 PM ISTUpdated : Jul 17, 2021, 08:58 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम (महिला और पुरुष) टोक्यों ओलंपिक में शामिल होने के लिए बेंगलुरू SAI सेंटर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। टीम 17 जुलाई की रात को दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होगी। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने SAI सेंटर से रवाना होते समय के फोटो शेयर किए हैं। आइए देखते हैं किस तरह रवाना हुई इंडियन हॉकी टीम।   

PREV
111
#Cheer4India: भारतीय दल टोक्यो के लिए रवाना,  गोल्ड की उम्मीद, खिलाड़ियों के लिए सजाया गया दिल्ली एयरपोर्ट

टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाले दलों में हॉकी टीम सबसे बड़ी है। जिसमें 19 पुरुष, 19 महिलाएं और 15 अधिकारी शामिल हैं। हॉकी इंडिया से 53 मेंबर टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होगा। 

211


भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा SAI बैंगलोर को धन्यवाद देते हुए कहा- पिछले 5 वर्षों में और विशेष रूप से महामारी की अवधि के दौरान दोनों हॉकी टीमों को शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद। दोनों हॉकी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

311

Tokyo Olympics की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। 200 से अधिक देशों के एथलीट इसमें भाग ले सकते हैं।

411

बेंगलुरू SAI सेंटर से दिल्ली के लिए रवाना होती महिला हॉकी टीम।

511

तिंरगा दिखाकर बस को किया गया रवाना। 

611

बेंगलुरू SAI सेंटर से दिल्ली के लिए रवाना होती पुरुष हॉकी टीम।

711

खिलाड़ियो और मेंबर का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

811

इंडियन हॉकी टीम से गोल्ड की उम्मीद है। 

911

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 228 मेंबर्स की टीम भेजा है, जिसमें 119 एथलीट हैं। जो ओलंपिक में 85 मेडल इवेंट्स में शामिल होंगे।

1011

इंडियन टीम के रवाना होने से पहले बस की भी पूजा की गई। 

1111

टोक्यो के लिए रवाना हो रहे भारतीय दल के हौसला अफजाई के लिए दिल्ली एयरपोर्ट को सजाया गया। 

Recommended Stories