Tokyo Olympics 2020 में भारत की जीत की ये 7 धांसू तस्वीरें, देखकर हर भारतीय की सीना हो जाएगा गर्व से चौड़ा

Published : Aug 08, 2021, 09:26 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : हर एथलीट का सपना होता है ओलंपिक (Olympics) के पोडियम पर खड़े होकर एक मेडल अपने नाम करने का। इस बार यह गौरव भारत की 7 एथलीट को मिला है अलग-अलग खेलों में भारत को इस 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं। मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) से लेकर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) तक ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का नाम रोशन किया है। 8 अगस्त को टोक्यो का समापन है ऐसे में हम आपको बताते हैं 15 दिन के महासंग्राम में भारत की क्या भूमिका रही और वह खास मोमेंट्स जिसे हर भारतीय बार-बार देखना चाहता हैं....

PREV
17
Tokyo Olympics 2020 में भारत की जीत की ये 7 धांसू तस्वीरें, देखकर हर भारतीय की सीना हो जाएगा गर्व से चौड़ा

टोक्यो ओलंपिक में मेडल तो 7 आए, लेकिन जिसका सबको इंतजार से वो पल 8 अगस्त 2021 को आया, जब एथलीट नीजर चोपड़ा ने पहली बार ओलंपिक के इतिहास में भारत को टैक एंड फील्ड में पहला मेडल जीताया, वो भी गोल्ड।

27

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को सबसे पहले मेडल दिलाने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू हैं। 24 जुलाई 2021 को उन्होंने इतिहास रचते हुए वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। मीराबाई ने 202 के कुल वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

37

30 जुलाई 2021 को भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने भारत के खाते में एक और मेडल पक्का कर दिया था। इसके बाद वह गोल्ड के लिए भी मैदान में उतरी, लेकिन हार के चलचे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।

47

1 अगस्त 2021 को इतिहास रचते हुए भारतीय शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने ओलंपिक में दूसरा मेडल अपने नाम किया। रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद टोक्यो 2020 में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।

57

5 अगस्त 2021  की तारीख भारतीय हॉकी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। इस दिन पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने 41 साल के सूखे को खत्म कर ब्रॉन्ज मेडल जीता ।

67

इसी दिन शाम को भारतीय पहलवान रवि दहिया (Ravi Kumar Dahiya) ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वह कुश्ती में ओलंपिक सिल्वर जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं और उनसे पहले सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीता था। 

77

टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भारत को 2 मेडल मिले। रवि दाहिया के बाद 8 अगस्त को ही पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में बजरंग पूनिया (Bajarang Punia) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 8-0 से कजाकिस्तान के खिलाड़ी को मात दी।
 

Recommended Stories