1-2 नहीं गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा पर होगी इतने करोड़ की बारिश, सालभर फ्री फ्लाइट देगी इंडिगो

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020)  में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतने के साथ भारत का पहला ट्रैक और फील्ड ओलंपिक पदक जीता। पूरा देश उनकी इस जीत से गौरवान्वित है, उन्हें ना सिर्फ बधाइयां दी जा रही है, बल्कि कई लोगों ने उनके लिए बड़े-बड़े इनाम की भी घोषणा की है। जेवलिन में गोल्ड मेडल मिलते ही उन पर पैसों की बारिश होना शुरू हो गई है। आइए आपको बताते हैं, अबतक किसने कितनी राशि देना का ऐलान किया है...

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2021 2:05 AM IST

17
1-2 नहीं गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा पर होगी इतने करोड़ की बारिश, सालभर फ्री फ्लाइट देगी इंडिगो

शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा की जीत के बाद उन्हें 6 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन राशि देने के ऐलान किया। इसके अलावा राज्य सरकार उन्हें क्लास-1 की नौकरी और रियायती दरों पर एक प्लॉट भी देगी।

27

हरियाणा के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी नीरज की जीत के बाद उन्हें 2 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि नीरज का पंजाब से एक गहरा नाता है, उनका गोल्ड जीतना सभी पंजाबियों के लिए गर्व की बात है।

37

बीसीसीआई ने भी टोक्यो ओलंपिक में भारत के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की, जिसमें नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

47

आईपीएल की फ्रेंजाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को एक करोड़ देने का ऐलान किया। इसके अलावा सीएसके अब एक 8758 नंबर की स्पेशल जर्सी भी बनाएगी। बता दें कि नीरज ने फाइनल में सबसे लंबा भाला 87.58 मीटर का ही फेंका था।

57

नगद राशि के अलावा नीरज चोपड़ा को कई कंपनियों ने अपनी सेवाएं भी दी है, जिसमें एविएशन कंपनी इंडिगो ने उन्हें पूरे एक साल के लिए फ्री टिकट का ऐलान किया है। उन्हें 8 अगस्त से अगले साल 7 अगस्त सारी फ्लाइट की यात्रा फ्री में करने का मौका मिलेगा।

67

इसके अलावा महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज को महिंद्रा XUV700 गिफ्ट करने का ऐलान किया है। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से नीरज को XUV700 देने की मांग की, जिसपर आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई किया कि 'हां सचमुच, हमारे गोल्डन एथलीट को एक एक्सयूवी 700 गिफ्ट में देना मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा।'

77

बता दें कि अबतक नीरज चोपड़ा के लिए 9-10 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का ऐलान हो चुका है। लेकिन आने वाले समय में ये राशि और बढ़ेगी। उन्होंने ना सिर्फ भारत को टोक्यो में गोल्ड दिलाया है, बल्कि भारत के इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड में पहला मेडल भी दिलाया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos