स्पोर्ट्स डेस्क: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर एड्रियन पेस (Leander Adrian Paes) जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (kim sharma) से शादी करने वाले है। दोनों काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस रिश्ते को वह शादी का नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि यह किम शर्मा की पहली शादी नहीं है, इससे पहले 2010 में वह बिजनेसमैन अली पुनजानी से शादी कर चुकी है। इतना ही नहीं उनके अफेयर की चर्चा दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी रही है। किम शर्मा ने बॉलीवुड की फिल्म मोहब्बतें से काफी नाम कमाया था। अपने लुक्स को लेकर वो हमेशा चर्चा में रहती है। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं लिएंडर पेस की होने वाली दुल्हनिया की 10 फोटोज...
रिपोर्ट की मानें तो किम और लिएंडर जल्द ही कोर्ट मैरिज कर के अपना गृहस्थ जीवन शुरू करेंगे। अपने रिलेशनशिप को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और अक्सर के साथ अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
210
बीच किनार लिएंडर इस तस्वीर में किम को किस करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर 28 मार्च को अपनी लव एनिवर्सरी के दौरान पोस्ट किया था।
310
समुद्र में पिंक कलर की ऑफ शोल्डर बिकनी पहने 42 वर्षीय किम शर्मा इस तस्वीर में बेहद ही हॉट लग रही हैं। यह फोटो उन्होंने 2 अप्रैल को पोस्ट की थी और इसमें लिएंडर पेस को भी टैग किया गया था।
410
इंडियन हो या वेस्टर्न किम शर्मा हर लुक में काफी स्टाइलिश लगती हैं। अब देखिए इस अनारकली ड्रेस में किम शर्मा कितनी प्यारी लग रही है। तो वहीं लिएंडर उन्हें पीछे से हग करते हुए नजर आ रहे हैं।
510
किम शर्मा का यह अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया था, जब वह अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सफेद रंग की यह ड्रेस पहनकर मत्था टेकने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड लिए भी मौजूद थे।
610
पोल डांस करती किम की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुई थी। इसमें वो रेड कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट पहने पोल पर शानदार स्टंट करती नजर आ रही है।
710
बता दें कि किम शर्मा काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है। वह आखिरी बार 2011 में फिल्म 'लूट' में नजर आई थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरों और रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।
810
इससे पहले किम शर्मा ने अली पुनजानी नाम के मशहूर बिजनेसमैन से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी 6 साल भी नहीं चल पाई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।
910
इतना ही नहीं किम शर्मा का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी लंबे समय तक चर्चा में रहा था। कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं लेकिन युवराज की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते दोनों अलग हो गए थे।
1010
किम शर्मा दोबारा अपनी जिंदगी बसाने जा रही है, वह भी खिलाड़ी के साथ। हालांकि उनकी शादी की डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने वाला है।