बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा एक बार फिर से दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में रह रही अदाकारा अब इस रिश्ते को नाम देने की योजना बना रही हैं। 

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (kim sharma) काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली किम शर्मा बीते कई सालों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो और पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ वो डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अब अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। जी, हां किम और लिएंडर पेस जल्दी ही शादी कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें किम और लिएंडर पेस को उनके पैरेंट्स से हरी झंडी मिल चुकी हैं। उन्होंने ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब कपल अपने रिश्ते को शाद की मंजिल तक ले जाने का प्लान बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि किम और लिएंडर ग्रैंड वेडिंग नहीं करेंगे। बल्कि कोर्ट मैरेज करके अपनी गृहस्थ जीवन को शुरू करेंगे।

मुंबई में कपल के माता-पिता की हुई मुलाकात

बताया जा रहा है कि उनके पेरेंट्स की मुलाकात मुंबई में हुई थी। इस दौरान कपल ने शादी को लेकर अपनी योजना बताई। उन्होंने कहा कि वो भव्य शादी नहीं बल्कि कोर्ट मैरेज करना चाहते हैं। वहीं फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और इंतजार कर रहे हैं कि उनके फेवरेट कपल इसके बारे में आधिकारिक घोषणा करे। 

View post on Instagram

किम शर्मा साल 1010 में अली पुनजानी की बनी थी दुल्हन

बता दें कि किम शर्मा पहले भी दुल्हन बन चुकी हैं। साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी संग उन्होंने सात फेरे लिए थे। लेकिन यह शादी महज 6 साल ही चल पाई। दोनों की राहें अलग हो गईं। इसके बाद उनका नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा। दोनों कई जगह पर स्पॉट भी किए गए। यहां तक कि उनकी शादी के बारे में भी अफवाहें उड़ी। लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। पिछले कुछ साल से किम लिएंडर पेस के साथ खूबसूरत लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। 

और पढ़ें:

KGF: Chapter 2 के एक्टर मोहन जुनेजा के पास थी इतनी संपत्ति, जानें उनके फिल्मी करियर के बारे में

KGF: Chapter 2 एक्टर मोहन जुनेजा का निधन, लंबी बीमारी से रहे थे जूझ

कैटरीना कैफ पूल में पति विक्की कौशल संग हुई रोमांटिक, वीकेंड पर बढ़ाया पारा