Parents Day 2022: जब नीरज चोपड़ा ने पहली बार मां-बाप को कराया हवाई सफर, भावुक होकर कही थी ये बात

Parents Day 2022: नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने हाल ही में जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में सिल्वर मेडल जीता है। अमेरिका के यूजीन में हुई 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंका। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम ऊंचा किया था। यह पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने पहली बार अपने माता-पिता को हवाई यात्रा कराई थी। पेरेंट्स डे (Parents Day 2022) के मौके पर हम बता रहे हैं नीरज चोपड़ा के उस सपने के बारे में, जिसके पूरे होने पर उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2022 9:34 AM IST / Updated: Jul 25 2022, 11:23 AM IST

16
Parents Day 2022: जब नीरज चोपड़ा ने पहली बार मां-बाप को कराया हवाई सफर, भावुक होकर कही थी ये बात

दरअसल, टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज का बेंगलुरु में सम्मान होना था। इसके लिए उन्हें फ्लाइट से वहां पहुंचना था। नीरज चोपड़ा अपने साथ मां सरोज देवी और पिता सतीश चोपड़ा को भी साथ लेकर गए थे। 

26

ये वो पल था जब नीरज चोपड़ा पहली बार अपने पेरेंट्स को हवाई यात्रा पर ले गए। इतना ही नहीं, इस यात्रा पर वो अपने साथ परिवार के कुछ अन्य लोगों को भी ले गए थे। 

36

नीरज चोपड़ा ने इस हवाई यात्रा की फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ फ्लाइट के अंदर मुस्कुराते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस फोटो के साथ एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था। 

46

नीरज ने लिखा था- आज मेरी जिंदगी का एक सपना उस वक्त पूरा हो गया, जब मैंने अपने मम्मी-पापा को पहली बार फ्लाइट में बैठाया। आप सभी की दुआ और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।
 

56

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने के बाद कहा था कि वो अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताएंगे। उसके बाद वो कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाएंगे। 

66

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो इवेंट का गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 87.58 मीटर का थ्रो करते हुए भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाया था। 

ये भी देखें : 

Neeraj Chopra: बचपन में नीरज के पास नहीं थे भाला खरीदने के पैसे, फिर इन 2 लोगों ने की थी मदद

भाला फेंकने के साथ ही नीरज को पता चल गया यह कितनी दूर जाएगा, वीडियो में देखिए दहाड़ कर कैसा दिया था रिएक्शन

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos