Tokyo Olympics 2020: 10 तस्वीरों में देखिए महिला हॉकी टीम की दहाड़ के आगे कैसे नतमस्तक हुआ ऑस्ट्रेलिया

Published : Aug 02, 2021, 11:18 AM ISTUpdated : Aug 02, 2021, 11:35 AM IST

टोक्यो. भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टरफाइनल में हराकर इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत के लिए एक मात्र गोल खेल के 22वें मिनट पर गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। अब सेमीफाइनल में टीम का सामना अर्जेंटीना से होगा। आइए फोटो में देखते हैं भारतीय टीम के शानदार खेल के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में नजर आई।   

PREV
110
Tokyo Olympics 2020: 10 तस्वीरों में देखिए महिला हॉकी टीम की दहाड़ के आगे कैसे नतमस्तक हुआ ऑस्ट्रेलिया

टोक्यो ओलंपिक 2020 महिला हॉकी क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराने के बाद जश्न मनाती भारतीय खिलाड़ी। 1980 में विमेंस हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया था। तब हालांकि सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था।  

210

ऑस्ट्रेलिया भारतीय महिला हॉकी टीम से हार गई लेकिन इसके बाद इस तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की एडविना बोन और ब्रुक पेरिस हार के बाद एक-दूसरे के गले लगकर आंसू बहाए। उनको उम्मीद नहीं थी, हम भारतीय टीम से इतनी बुरी तरह से हार जाएंगे।

310

मैच में दोनों टीमें लय में दिख रही थी। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने गोल कर बढ़त बनाई जिसके बाद  ऑस्ट्रेलिया की टीम प्रेशर में आ गई। पहला गोल करने के बाद जश्न मनाती इंडियन खिलाड़ी और निराश मुद्रा में ऑस्ट्रेलिया की कर्री सोमरविले और एडविना बोन। 

410

भारत के लिए एक मात्र गोल खेल के 22वें मिनट पर गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। गोल करने के बाद जश्न मनाती हुई गुरजीत कौर।

510

टीम इंडिया की सविता और चानू पुखरंबम सुशीला मैच के दौरान टीम ऑस्ट्रेलिया की स्टेफ़नी अन्ना केरशॉ के खिलाफ बचाव करती हुई। पूरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। 

610

पहले क्वार्टर से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाईं थीं। जीत के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम औऱ स्टॉफ। भारत का अगला मैच अब अर्जेंटीना से होगा। 

710

टीम इंडिया की नेहा मैच के दौरान टीम ऑस्ट्रेलिया की मारिया विलियम्स और सवाना फिट्ज़पैट्रिक सें गेंद को छीनकर गोलपोस्ट की तरफ ले जाते हुए।  
 

810

महिला क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की स्टेफ़नी अन्ना केरशॉ गेंद के साथ आगे बढ़ती हुई। मैच में ऑस्ट्रेलिया को गोल करने का मौका मिला निकेल इंडियन डिफेंस के सामने वो कमजोर साबित हुई। 

910

मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियन फॉरवर्ड को रोकनी की कोशिश करतीं भारतीय खिलाड़ी।

 

1010

भारत की नेहा और नवनीत कौर क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर जश्न मनाया। 

Recommended Stories