भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने से चूक गई हो, लेकिन वंदना कटारिया (Vandana Katariya) भारत की ओर से सबसे अधिक गोल करने के वाली खिलाड़ी है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 4 गोल किए। शुक्रवार को उन्होंने ब्रिटेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में एक गोल दागा। इससे पहले ग्रुप स्टेज पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में वंदना ने एक के बाद एक तीनों गोल किए और ओलंपिक मुकाबले में गोलों की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय बनी थीं। बता दें कि, टोक्यो में आने से पहले 30 मई को उनके पिता का निधन हो गया था। लेकिन अपने पापा का सपना पूरा करने के लिए वह उनकी मौत के बाद घर नहीं आईं और तैयारियों में जुटी रहीं।