7 फोटो में देखें यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह का रौब, विवादों से रहा लंबा नाता

स्पोर्ट्स डेस्क : रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक सहित विनेश फोगाट, संगीता फोगाट, सरिता मोरे जैसी भारतीय महिला पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर में धरना दे रही हैं। उनका आरोप है कि नेशनल कैम्प्स में पोस्टेड कुछ कोच सालों से महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर भी यौन शोषण के आरोप लगाए। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कौन है वो भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह जिन पर ये आरोप लगे हैं...

Deepali Virk | Published : Jan 19, 2023 7:52 AM IST

17
7 फोटो में देखें यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह का रौब, विवादों से रहा लंबा नाता

बृजभूषण शरण सिंह एक भारतीय नेता और भारतीय जनता पार्टी के कैसरगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वह 2011 से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। 2019 में वह लगातार तीसरी बार कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने और 6 बार लोकसभा सांसद भी बन चुके हैं।

27

बृजभूषण सिंह का जन्म 8 जनवरी 1956 को हुआ था। बचपन से ही उन्हें कुश्ती और पहलवानी का बहुत शौक था। हालांकि, 1979 में कॉलेज के दौरान उन्होंने छात्र नेता के रूप में अपना करियर शुरू किया और छात्रसंघ का चुनाव जीता। 1988 के दौर में वह भाजपा से जुड़े और हिंदूवादी नेता के रूप में अपनी छवि बनाई।

37

बता दें कि बृजभूषण सिंह ने 1991 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था और 1 लाख 13 हजार वोटों से अपने प्रतिद्वंदी आनंद सिंह को हराया था। 1999 के बाद से वह आज तक एक भी बार चुनाव नहीं हारे हैं।

47

बृजभूषण सिंह का नाता शुरुआत से ही विवादों में रहा है। अपने करियर के शुरुआती दौर में अयोध्या विवादित ढांचे के मामले में उन्हें आरोपी भी बनाया गया था। उनके साथ 40 लोग और आरोपी बनाए गए थे। हालांकि 30 सितंबर 2020 को कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

57

इतना ही नहीं पिछले साल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के ऐलान के बाद भी बृजभूषण शरण सिंह ने उनके खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि ठाकरे ने महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का जमकर अपमान किया।

67

दिसंबर 2021 में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में अंडर -15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दौर के दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के एक पहलवान को थप्पड़ मार दिया था। जिसके चलते उनकी खूब आलोचना भी हुई थी।

77

अब बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। भारतीय महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। हालांकि, इन आरोपों को बृजभूषण शरण सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया और उन्होंने कहा कि क्या कोई है जो सामने आकर यह कह सकता है कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो। यहां यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई। अगर ऐसा होगा तो मैं फांसी लगा लूंगा।

यह भी पढ़ें: WFI बना अखाड़ा:रो रहे पहलवान, सुसाइड तक करने की ठानी, सेक्युअल डिमांड के आरोपों ने बिगाड़ा खेल, कैम्प भी कैंसल

मैदान पर भी महफूज नहीं महिला खिलाड़ी! वो 10 मामले जब एथलीट्स के शॉकिंग खुलासों से हिल गया खेल जगत

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos