MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • मैदान पर भी महफूज नहीं महिला खिलाड़ी! वो 10 मामले जब एथलीट्स के शॉकिंग खुलासों से हिल गया खेल जगत

मैदान पर भी महफूज नहीं महिला खिलाड़ी! वो 10 मामले जब एथलीट्स के शॉकिंग खुलासों से हिल गया खेल जगत

स्पोर्ट्स डेस्क : अब खेल के मैदान पर भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है! हाल ही में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट सहित 30 भारतीय महिला पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रही हैं। उनका आरोप है कि कुश्ती संघ में उनका शोषण हो रहा है। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया। साथ ही पहलवानों ने पीएम मोदी से मिलने की मांग भी की है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी महिला एथलीट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हो। इससे पहले भी कई बार खिलाड़ियों ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हम आपको 10 ऐसे ही शॉकिंग घटनाओं के बारे में बताते हैं जिससे पूरा खेल जगत हिल गया...

3 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Jan 19 2023, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

वो 10 मामले जब खेल जगत को होना पड़ा शर्मसार
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो साल 2010 से लेकर 2019 तक खेल मंत्रालय के सामने साईं केंद्रों में 45 यौन शोषण के मामले सामने आ चुके हैं और कई मामले तो ऐसे हैं जिनकी शिकायत भी नहीं हुई है।

211

2 साल पहले तमिलनाडु में महिला खिलाडियों ने कोच पर नागराजन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और बताया था कि कई सालों से कोच महिला खिलाड़ियों पर बुरी नजर डालता है। उन्होंने कई बार शिकायत भी की, लेकिन सबूत नहीं मिलने के चक्कर में केस दब गए।

311

साल 2015 में झारखंड के बोकारो जिले में ताइक्वांडो की एक खिलाड़ी ने अपने कोच पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि खेल में आगे बढ़ाने का लालच देकर कोच उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।

411

उसी साल यानी कि 2015 में केरल के साईं केंद्र में महिलाओं के यौन शोषण की ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। यहां 4 महिला खिलाड़ियों ने आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। उनका आरोप था कि वहां उनका शारीरिक शोषण हो रहा है और जब यह सब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
 

511

2014 में एशियन गेम्स के वक्त एक महिला जिमनास्टिक के साथ इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ था। जिसका आरोप कोच मनोज राणा पर लगा था और उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।

611

महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ने 2010 में कोच के खिलाफ गंदी हरकतें करने और यौन प्रताड़ना करने का आरोप लगाया था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय हॉकी महासंघ ने कोच को उनके पद से हटा दिया था।

711

इतना ही नहीं तमिलनाडु बॉक्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी पर भी एक महिला ने 2011 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि सेक्रेटरी ने उसे टीम में सेलेक्ट करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था।

811

हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में 2009 में एक महिला बॉक्सर के सुसाइड की घटना ने पूरे खेल जगत को हिला कर रख दिया था। इस केस में भी कोच पर ही आरोप लगा था और महिला ने सुसाइड नोट में लिखा था कि कोच उसका यौन उत्पीड़न करता था।

911

आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी पर 2009 में एक महिला खिलाड़ी ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोच के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।

1011

पिछले साल केरल की बास्केटबॉल प्लेयर लिथारा ने आत्महत्या कर ली थी। 26 अप्रैल 2021 को उसकी लाश घर पर पंखे से लटकी हुई मिली थी। बताया गया था कि महिला ने अपने कोच के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद से वो उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। जिसके चलते खिलाड़ी ने अपनी जान दे दी थी।
 

1111

और अब बात करते हैं हाल ही में हुए मामले की जब दिल्ली के जंतर मंतर में 30 महिला पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया और भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर ही यौन शोषण का आरोप लगाया। पहलवान विनेश फोगाट ने नेशनल कैंप के कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री को सबूत देने को तैयार हैं कि कैसे और कब महिला पहलवानों का यौन शोषण हुआ है।

यह भी पढ़ें: WFI बना अखाड़ा:रो रहे पहलवान, सुसाइड तक करने की ठानी, सेक्युअल डिमांड के आरोपों ने बिगाड़ा खेल, कैम्प भी कैंसल

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC Live Streaming: कहां-कैसे देखें आज का रोमांचक IPL मु़काबला
Recommended image2
RCB vs DC: विराट कोहली vs केएल राहुल, कौन किस पर पड़ेगा भारी..मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image4
First Super Over in IPL 2026: सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी, रिंकू सिंह का धमाका-शमी का छक्का
Recommended image5
Who Won Yesterday's IPL Match, 26th April 2026: KKR vs LSG, CSK vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 37-38वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved