लॉकडाउन के बीच वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर की शानदार पार्टी, सिर्फ 7 लोगों के लिए मंगाया 42 हजार का पिज्जा
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कहर के चलते दुनियाभर में कोहराम मचा हुआ है। अधिकतर देशों की सरकारों ने इस महामारी को रोकने के लिए अपने देश में लॉकडाउन कर रखा है। लॉकडाउन के चलते कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग अपने घर में ही खुद से खाना बनाने पर मजबूर हैं तो कुछ लोगों के पास राशन ही नहीं है। हालांकि बड़ी हस्तियों को ऐसी कोई परेशानी नहीं हो रही है। हाल ही में गुरजे ईस्टर के त्योहार में WWE के स्टार रेसलर टायसन फ्यूरी ने अपने परिवार के साथ शानदार पार्टी की। उन्होंने इस पार्टी में 28 तरह के 89 पिज्जा ऑर्डर किए। इस के साथ ही उन्होंने 25 डाइट कोक भी ऑर्डर किए थे। इस पार्टी का कुल बिल 42 हजार रुपयों के करीब था। उन्होंने इस मौके पर डिलिवरी ब्वाय को 2 मीटर की दूरी से लगभग 7 हजार रुपए की टिप भी दी।
Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2020 7:19 AM IST / Updated: Apr 15 2020, 01:53 PM IST
6 फुट 9 इंड लंबे फ्यूरी ने अपने बच्चों की डाइट का भी ख्याल रखा था। उन्होंने इसके लिए 25 डाइट कैन भी ऑर्डर किए थे।
फ्यूरी की यह पार्टी उनके परिवार के लिए थी। उनके परिवार में उनके और उनकी पत्नी के अलावा। 5 बच्चे भी शामिल हैं।
टायसन फ्यूरी ने 42 हजार के जो 89 पिज्जा मंगाए थे। उनकी कीमत 557 डॉलर थी।
पिज्जा की डिलिवरी करते समय डिलिवरी ब्वाय ने फ्यूरी और उनके परिवार के लोगों से दूरी बनाए रखी।
पिज्जा की डिलिवरी करने वाला डिलिवरी ब्वाय फेस मास्क भी पहने हुए था।
फ्यूरी ने 4 मिक्सड ग्रिल प्लैटर, 4 चिकन विंग्स प्लैटर्स, 2 स्टेक मील्स और 5 किंग प्रॉन भी मंगाई थी।
इस घटना को देखने वाले एक व्यक्ति का कहना था कि उनका परिवार काफी बड़ा है वो एक बार के खाने के लिए इतनी रकम खर्च कर सकते हैं।
इस घटना को देखने वाले एक व्यक्ति का कहना था कि उनका परिवार काफी बड़ा है वो एक बार के खाने के लिए इतनी रकम खर्च कर सकते हैं।
दरअसल फ्यूरी के परिवार को झींगा मछली खासी पसंद है।
टायसन फ्यूरी की पत्नी पेरिस ने भी पिज्जा अंदर ले जाने में उनकी मदद की।