Year Ender 2022: फीफा वर्ल्ड कप से लेकर टी20 विश्व कप तक...10 विनिंग मोमेंट्स जिसे कोई न भूल पाएगा

Year Ender 2022. साल 2022 में खेल की दुनिया में खूब उथल-पुथल रही। कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया तो विश्व चैंपियनशिप में भी अलग-अलग रंग देखने को मिले। एशिया कप क्रिकेट में श्रीलंकाई टीम ने कामयाबी दर्ज की, वहीं टी20 विश्व कप पर इंग्लैंड की टीम ने कब्जा जमाया। इस इवेंट के ठीक बाद दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फीफा वर्ल्ड कप खेला गया जिसमें अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की। कतर में हुआ यह टूर्नामेंट कई चीजों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कई बड़े उलटफेर हुए और अंत में लियोनेल मेसी ने अपने करियर का शानदार अंत किया और अर्जेंटीना को विश्व विजेता बना दिया। साल 2022 की यह 10 फोटो पूरी कहानी बयां कर देंगी...
 

Manoj Kumar | Published : Dec 21, 2022 12:21 PM IST / Updated: Dec 22 2022, 01:14 PM IST

110
Year Ender 2022: फीफा वर्ल्ड कप से लेकर टी20 विश्व कप तक...10 विनिंग मोमेंट्स जिसे कोई न भूल पाएगा

सच हुआ लियोनेल मेसी का सपना
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का सपना था कि वे फीफा वर्ल्ड का खिताब देश के लिए जीतें। उन्होंने 2022 में यह कमाल कर दिखाया और 36 साल के बाद अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बना दिया। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कामयाब खिलाड़ी भी मेसी ही बने।

210

परिवार के साथ मेसी की यादगार तस्वीर
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने के बाद लियोनेल मेसी ने अपने तीन बच्चों और वाइफ से साथ शानदार तस्वीर शेयर की। इसके अलावा ट्रॉफी जीतकर उसे उठाए हुए मेसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर बन गई है।

310

फ्रांस की हार पर राष्ट्रपति ने दी सांत्वना
फीफा वर्ल्डकप 2022 में अर्जेंटीना बनाम फ्रांस के बीच कड़ी टक्कर हुई। फ्रांस के स्टार फुटबालर कलियन एमबाप्पे ने हैट्रिक लगाई लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एमबापे काफी दुखी हो गए तो मैच देख रहे फ्रांस के राष्ट्रपति ने उन्हें मैदान पर पहुंचकर सांत्वना दी।

410

विराट कोहली का सेलीब्रेशन
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस अप्रत्याशित जीत के बाद विराट कोहली ने जिस तरह से सेलीब्रेट किया, वह तस्वीर क्रिकेट फैंस के दिमाग पर छा गई है।

510

सिकंदर रजा ने किया कमाल
टी20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में जिम्बाबवे की टीम ने मजबूत पाकिस्तान को हरा दिया। इस जीत के हीरो जिम्बाबवे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा रहे जिन्होंने बैट के साथ गेंदबाजी में भी कमाल किया। सिकंदर रजा मूलरूप से पाकिस्तान के रहने वाले और पाक पर जीत के बाद उनकी खुशी देखने लायक थी।

610

ग्लेन फिलिप्स की यादगार सेंचुरी
टी20 विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार सेंचुरी जड़ी और तहलका मचा दिया। इतना ही नहीं टूर्नामेंट में ग्लेन फिलिप्स ने करीब 30 मीटर दौड़ लगाकर एक यादगार कैच भी पकड़ा था। सेंचुरी जड़ने के बाद उनका सेलीब्रेशन न्यूजीलैंड के क्रिकेट फैंस के लिए मेमोरेबल बन गया है।

710

टी20 विश्व कप का चैंपियन इंग्लैंड
टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप का खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम ने शानदार तरीके से सेलीब्रेट किया। यह तस्वीर इंग्लैंड के युवाओं के प्रेरित करने वाली है।

810

एशिया कप की चैंपियन बनी श्रीलंका
जिस वक्त श्रीलंका के आर्थिक हालात बेहद खराब और देश में पॉलिटिकल इमरजेंसी चल रही थी, दंगे-फसाद और आगजनी हो रही थी, ऐसी हालत में श्रीलंका की टीम ने एशिया कप जीतकर देशवासियों को खुशी से सराबोर कर दिया। यह जीत कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि परिस्थितियां श्रीलंका के पक्ष में नहीं थी लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।

910

कॉमनवेल्थ में पीवी सिंधू का कमाल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पीवी सिंधू ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा भारतीय एथलीट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 61 मेडल भारत की झोली में डाले। भारतीय एथलीट्स ने चार ऐसे खेल में भी मेडल्स जीते जिसमें अभी तक भारत का खाता भी नहीं खुला था।

1010

हॉकी टीम ने जीते मेडल्स
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर देशवासियों को खुशियां प्रदान कीं। वहीं महिला हॉकी टीम ने गजब का संघर्ष किया और ब्रान्ज मेडल जीता। यह यादगार तसवीरें हर भारतीय खेल प्रेमियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos