सूरत, गुजरात. शादी हमेशा यादगार होती है, चाहे वो साधारण तरीके से हो या शाही अंदाज में। लेकिन लॉकडाउन के दौरान हो रहीं शादियां एक अलग तरह की यादें बनकर दम्पती के जेहन में बसी रहेंगी। सूरत में 16 अप्रैल को हुई यह शादी भी लॉकडाउन के कारण अलग तरह से हुई। अगर लॉकडाउन न होता, तो यह शादी भव्य तरीके से होती, लेकिन अब दूल्हा-दुल्हन ने घर की छत पर 7 फेरे लिए..वो भी सिर्फ 30 मिनट मैं। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन की ओर से दो-तीन लोग ही शामिल हुए। बाकी लोग वीडियो कॉल पर इस शादी के गवाह बने।
बता दें कि गुजरात के रहने वाले दिशांत पूनमिया की दुल्हन पूजा बरनोता की 6 महीने पहल शादी तय हुई थी। यह शादी राजस्थान में 16 अप्रैल को होनी थी।
26
दोनों के परिजनों को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुल जाएगा। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो सबने एक राय होकर सूरत में ही एकदम साधारण तरीके से यह शादी कराई।
36
इस शादी में पंडित के अलावा दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता ही शामिल हुए। पंडितजी ने भी 30 मिनट में यह शादी सम्पन्न कर दी।
46
शादी में कोरोना संक्रमण से बचने का पूरा इंतजाम किया गया था। सबने सैनिटाइजर से हाथ धोये। सबने मास्क लगा रखा था।
56
नव दम्पती ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करना सबका फर्ज है। इसलिए हमने शादी साधारण तरीके से ही की।
66
इस शादी में मेहमान वीडियो कॉल के जरिये जुड़े। बाद में नव दम्पती ने कॉलिंग पर ही उनसे आशीर्वाद लिया।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.