मंत्री की बेटी हैं अनुराग ठाकुर की पत्नी, पति के लिए रखती हैं करवाचौथ का व्रत, ऐसी है पर्सनल लाइफ

Published : Feb 01, 2020, 01:55 PM ISTUpdated : Feb 01, 2020, 02:05 PM IST

शिमला (हिमाचल). निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश कर रही हैं। इसी दौरान बजट पेश होने से पहले वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर अपने आवास पर हनुमान जी की पूजा-पाठ करते नजर आए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनुराग ठाकुर पर्सनल लाइफ के बारे में जो हमेशा लाइमटाइट से दूर ही रही है। जिस तरह अनुराग रॉयल फैमिली में पैदा हुए ठीक उसी तरह उनकी पत्नी शेफाली भी एक रॉयल परिवार से संपर्क रखती हैं। 

PREV
19
मंत्री की बेटी हैं अनुराग ठाकुर की पत्नी, पति के लिए रखती हैं करवाचौथ का व्रत, ऐसी है पर्सनल लाइफ
24 अक्टूबर, 1974 को हमीरपुर में जन्मे अनुराग ठाकुर ने शेफाली से 27 नवंबर, 2002 को शादी की थी। बता दें कि शेफाली भी राजनैतिक परिवार से तालुक रखती हैं। उनके पिता गुलाब सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट में मंत्री रह चुके हैं। गुलाब सिंह ठाकुर 7 बार बतौर विधायक हिमाचल की जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का बीजेपी से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। शैफाली हर बार अपने पति अनुराग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं।
29
अनुराग और शैफाली की यह फोटो साल 2017 की है। जब उनकी पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था। इस दौरान अनुराग ने फेसबुक पर यह फोटो शेयर करते हु लिखा था। ''करवाचौथ का पूरा चाँद आप सब के जीवन में ख़ुशियों का नया उजाला भर दे।इसी कामना के साथ आप सबको करवाचौथ की बहुत सारी शुभकामनायें''।
39
अनुराग ठाकुर और शेफाली के दो बेटे हैं। जिनके नाम जयादित्य और उदयवीर हैं। अनुराग के एक छोटे भाई भी हैं। जिनका नाम अरुण ठाकुर है। अनुराग ठाकुर की स्कूलिंग जालंधर के दयानंद मॉडल स्कूल से हुई। उन्होंने जालंधर के ही दोआबा कॉलेज से बीए किया। जानकारी के मुताबिक यहीं से उनके पिता प्रेम कुमार धूमल ने भी पढ़ाई की थी। (यह फोटो साल 2017 की है, अपने परिवार के साथ होली खेलते अनुराग)
49
अनुराग ठाकुर ने साल 2008 में पॉलिटिक्स में एंट्री ली थी। वैसे तो उनके यह राजनीति विरासत में मिली है। क्योंकि उनके पिता हिमाचल के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा में हिमाचल से सांसद भी चुने गए। अभी वह मोदी सरकार-2 में राज्य मंत्री हैं।
59
अनुराग बचपन से ही क्रिकेट के लिए क्रेजी रहे हैं, वह एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- वो कॉलेज के टाइम में ऑफ ब्रेक बॉलर थे। ग्रुप लेवल पर पंजाब और नॉर्थ जोन को रिप्रेजेंट किया। अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पंजाब टी टीम के कैप्टन की जिम्मेदरी भी संभाल चुके हैं।
69
अनुराग ठाकुर ऑल इंडिया भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। वह सबसे पहले 26 जनवरी, 2011 को कोलकाता से श्रीनगर (लाल चौक) तक झंडा फहराने के लिए निकाले गए मार्च से सुर्खियों में आए थे। 2016 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह दूसरे सबसे युवा अध्यक्ष थे। ठाकुर इससे पहले बोर्ड में सचिव भी रह चुके हैं।
79
अनुराग ठाकुर 29 जुलाई, 2016 को बीजेपी के पहले ऐसे सांसद बने जिन्हें Territorial army में नियमित कमिशन्ड ऑफिसर के लिए चुना गया था।
89
जानकारी के मुताबिक, अनुराग कितने ही बिजी हों जब कोई त्यौहार हो या पारिवारिक फंक्शन वह अक्सर अपने परिवार के साथ मौजूद रहते हैं।
99
2016 में इंडियन क्रिकेटर रहे वीरेंद्र सहवाग और वेस्ट इंडीज क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ सेल्फी लेते ठाकुर।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories