नई दिल्ली। देश में एक केंद्र शासित प्रदेश और 13 राज्यों की 29 विधानसभा (Assembly By Election) और तीन लोकसभा (Loksbha By Election) की खाली सीटों पर शनिवार को उपचुनाव का मतदान हो रहा है। उपचुनाव के दौरान करीब 2650004 पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी। तीन लोकसभा सीटों में दादरा-नगर हवेली, मंडी (हिमाचल प्रदेश), खंडवा (मध्य प्रदेश) हैं। जबकि 29 विधानसभा सीटों में पश्चिम बंगाल (West Bengal) की चार, असम (Assam) की पांच, मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh), मेघालय (Meghalaya) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की तीन-तीन, बिहार (Bihar), राजस्थान (Rajasthan) और कर्नाटक (Karnataka) में दो-दो, आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra), हरियाणा (Haryana), तेलंगाना (Telangana), मिजोरम (Mizoram) की एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। कोरोना (CoronaVirus) को देखते हुए चुनाव आयोग ने कई पाबंदियां लगाई हैं। अब तक की तस्वीरों में जानिए मतदान...
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: मंडी संसदीय क्षेत्र के सिराज में मतदान केंद्र संख्या 29 के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है।
212
हिमाचल में ये सीट खाली और इनका निधन
जुब्बल कोटखाई (शिमला जिला)- नरिंदर ब्रगटा (भाजपा)
फतेहपुर (कांगड़ा जिला)- सुजान सिंह पठानिया (कांग्रेस)
अर्की (सोलन जिला)- वीरभद्र सिंह (छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेसी दिग्गज )
312
कर्नाटक में हनागल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लोगों ने मतदान किया। कर्नाटक में आज हनागल और सिंदगी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान हो रहे हैं।
412
पश्चिम बंगाल : कूचबिहार की दिनहाटा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल का बड़ा आरोप। उन्होंने कहा है कि दिनहाटा हाईस्कूल के 291 बूथ पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें वोट डालने के लिए रोकने की कोशिश की।
512
पश्चिम बंगाल में उत्तरी परगना और दिनहाटा कूचबिहार में मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतार लगी है। जिन अन्य स्थानों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें नदिया जिले का शांतिपुर और दक्षिण 24 परगना का गोसाबा शामिल हैं।
612
पश्चिम बंगाल में खरदाहा विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में शांतिपुर, दिनहाटा और गोसाबा में भी उपचुनाव हो रहे हैं।
712
पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के गोसाबा (एससी) विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर तैनात सीएपीएफ के जवान।
812
तस्वीर मेघालय की है। यहां मावरिंगनेंग विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी है। मेघालय में तीन सीट राजबाला, मावरिंगकेंग और मावफलांग पर मतदान हो रहा है।
912
ये तस्वीर बिहार की है। यहां दरभंगा की कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है।
1012
ये तस्वीर मिजोरम की है। यहां तुइरियाल विधानसभा क्षेत्र के 27 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
1112
ये तस्वीर तेलंगाना की है। यहां हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र के 306 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
1212
ये तस्वीर हिमाचल प्रदेश की है। यहां कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है।