कोरोना के बाद बाढ़ ने लोगों को रुलाया, देखिए एक साथ दो-दो मौतों से लड़ रहीं लाखों जिंदगियां

Published : Aug 04, 2020, 03:47 PM IST

दिसपुर, असम. कोरोना से जारी लड़ाई के बीच असम के अलावा बांग्लादेश में बाढ़ ने लोगों की जिंदगियों पर मानों पहाड़ तोड़ दिया है। एक तरह कोरोना वायरस से बचने की जद्दोजहद, तो दूसरी ओर बाढ़ से बेघर होने की दर्द..यहां के लोगों के चेहरे पर साफ पढ़ा जा सकता है। बता दें कि असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हजार को पार कर चुकी है। इनमें 109 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 33 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश में 2 लाख 42 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। इनमें 3 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। यहां 1 लाख 38 हजार लोग रिकवर हो चुके हैं। अब बात करते हैं असम में बाढ़ की। असम में बाढ़ से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां के 17 जिलों में करीब 4 लाख की आबादी बाढ़ से परेशान है। वहीं, बांग्लादेश में बाढ़ से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। देखिए दोनों जगहों की कुछ तस्वीरें....  

PREV
110
कोरोना के बाद बाढ़ ने लोगों को रुलाया, देखिए एक साथ दो-दो मौतों से लड़ रहीं लाखों जिंदगियां

यह तस्वीर बांग्लादेश की है। एक जुगाड़ी गाड़ी पर नाव लेकर जाते लोग।

210

बांग्लादेश में इस तरह जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

310

बांग्लादेश हर साल ऐसी बाढ़ का सामना करता है।

410

बांग्लादेश में रिक्शा पर नाव रखकर जाते लोग।
 

510

यह तस्वीर असम की है। यहां हर साल ऐसे हालात बन जाते हैं।

610

असम में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं।

710

असम में लोगों को ऐसे जीवन चलाना पड़ता है।

810

असम में बाढ़ से बेघर हुए लोग सुरक्षित जगहों पर जाते हुए।

910

असम में बाढ़ से हर साल लाखों लोग बेघर हो जाते हैं।

1010

असम में बाढ़ से घिरे घर में कैद लोग।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories