'नरक' से कम नहीं थी इनकी जिंदगी, कोरोना ने रुलाकर रख दिया, पढ़िये रेड लाइट एरिया की दास्तां

कोलकाता/मुंबई. कोरोना संक्रमण का असर दुनिया के हर वर्ग पर पड़ा है। संक्रमण को रोकने सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया गया। इसका पालन करना सेक्स वर्कर्स के लिए जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। यह और बात है कि वे माली हालत खराब होने के बावजूद इसका पालन कर रही हैं। इनकी आर्थिक हालत बिगड़ते देखकर कोलकाता में दुर्बार महिला समन्वय कमेटी ने केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग की है। दुर्बार कमेटी के अंतर्गत आने वाली सोनागाछी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ. स्मरजीत जाना ने मीडिया को बताया कि सेक्स वर्कर्स दो महीने से बेकार बैठी हैं। वे क्लाइंट को मना कर रही हैं। बता दें कि यह कमेटी  सेक्स वर्कर्स के हितों के लिए काम करती है। लॉकडाउन के दौरान ऐसी सेक्स वर्कर्स की मदद की जा रही है, जो बेहद गरीब हैं। उनके पास खाने-पीने तक का इंतजाम नहीं है। इस सबसे बीच एक अच्छी पहल भी हुई है। कई सेक्स वर्कर्स ने रोजगार के वैकल्पिक स्त्रोत अपना लिए हैं। ये अब मास्क, सैनिटाइजर और सैनिटरी नैपकिन बना रही हैं। कमेटी ने कहा  कि इन लोगों की हालत को देखते हुए सरकार को इनके खातों में सीधे पैसे डालना चाहिए। बता दें कि कोलकाता और मुंबई के रेड लाइट एरिया में सैकड़ों सेक्स वर्कर्स रहती हैं। आइए देखिए सेक्स वर्कर्स की लाइफ..

Asianet News Hindi | Published : Jun 11, 2020 6:08 AM IST / Updated: Jun 11 2020, 11:58 AM IST

114
'नरक' से कम नहीं थी इनकी जिंदगी, कोरोना ने रुलाकर रख दिया, पढ़िये रेड लाइट एरिया की दास्तां

डॉ. स्मरजीत जाना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस संबंध में एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि ज्यादातर सेक्स वर्कर्स के पास राशन कार्ड नहीं है। इसलिए उन्हें नि: शुल्क राशन की व्यवस्था की जाए। जो किराये से रह रही हैं, उनका तीन महीने का किराया माफ कराया जाए। किसी नरक से कम नहीं है इनकी जिंदगी..देखिए तस्वीरें..
 

214

इन लड़कियों के लिए लॉकडाउन घर चलाने में दिक्कत पैदा कर रही है।

314

रेड लाइट एरिया में कई लड़कियां ऐसी हैं, जिन्हें यहां बेचा गया है।

414

यह तस्वीर सेक्स वर्कर्स की कैद जिंदगी को दिखाती है।

514

सेक्स वर्कर्स की हालत सुधारने सरकारीस्तर पर लगातार प्रयास हो रहे हैं।

614

सोशल डिस्टेंसिंग के चलते ये सेक्स वर्कर्स अभी क्लाइंट नहीं ले रही हैं।

714

कोई भी लड़की स्वेच्छा से सेक्स वर्कर नहीं बनती। मजबूरी उसे इन कोठों पर ले आती है।

814

सेक्स वर्कर्स की जिंदगी किसी नरक से कम नहीं है।

914

यह तस्वीर मुंबई के रेड लाइट एरिया की है।

1014

इन दिनों वे दूसरों की मदद से घर खर्च चला पा रही हैं।

1114

कोरोना संक्रमण के चलते अब उनके सामने दो वक्त की रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

1214

ज्यादातर सेक्स वर्कर्स बेहद खराब हालत में रहती हैं।

1314

सेक्स वर्कर्स की जिंदगी को बेहतर करने सरकार के अलावा कई सामाजिक संगठन काम कर रहे हैं।

1414

ये वो महिलाएं हैं, जो किन्हीं बुरे हालात में सेक्स वर्कर बनीं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos