कोरोना ने हंसती-खेलती जिंदगियों को संक्रमित किया है..ये 25 तस्वीरें इंसान के संघर्ष को दिखाती हैं

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण ने सारी दुनिया को संघर्ष में धकेल दिया है। ऐसा कोई देश नहीं बचा, जहां कोरोना संक्रमण नहीं पहुंचा हो। कहीं ज्यादा, तो कहीं कम..लेकिन हर देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। हजारों मौतों के बावजूद दुनिया को उम्मीद है कि मानव इस महामारी पर भी विजयी हासिल करेंगे। भारत में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए सरकार ने कई पैकेज की घोषणा की है। विशेषकर दूसरें राज्यों में काम करने वाले कामगारों और गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया गया है। जो दिहाड़ी मजदूर लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हो गए हैं, उन्हें हर महीने 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। किसानों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार अपने स्तर पर मदद कर रही ही है, लेकिन लोगों दु:ख बाजिब है। जो मेहनत-मजदूरी करके पेट भरना पसंद करते थे, वे खाली बैठकर मायूस हैं। लेकिन वे जानते हैं कि घरों में रहना कोरोना वायरस को हराने के लिए जरूरी है। अभी तक देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 649 हो गई। यह अच्छी बात है कि इनमें से 42 लोग इस संक्रमण से उबर गए हैं। जिन 13 लोगों की मौत हुई, उनमें ज्यादातर बुजुर्ग और पहले से ही बीमार लोग थे। आगे देखिए लॉकडाउन के दौरान की देशभर की कुछ तस्वीरें.. आखिरी तस्वीर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की है। इसे दिखाने का यही मकसद है कि लोग समझें कि महामारी सरहदों से बंधी नहीं होती...
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2020 12:30 PM IST / Updated: Mar 26 2020, 06:02 PM IST

125
कोरोना ने हंसती-खेलती जिंदगियों को संक्रमित किया है..ये 25 तस्वीरें इंसान के संघर्ष को दिखाती हैं
यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के हावड़ा की है। यह एक मजदूर महिला है। जब उसे राशन नहीं मिल सका, तो वो रोने लगी। उसकी गोद में मासूम बच्चा था।
225
यह तस्वीर तेलंगाना की है। मजदूरी न मिलने के बाद सरकारी सहायता के तहत खाना लेता एक दिव्यांग।
325
यह तस्वीर हैदराबाद की है। तेलंगाना में फूड बूथ के बाहर खाने के लिए लगे गरीब।
425
अपने घर से दूर काम करने निकला यह परिवार लॉक डाउन में फंस गया। खुद को असहाय जानकर दम्पती और उसका बच्चा मायूस दिखाई दिया।
525
यह तस्वीर पंजाब के अमृतसर की है। यहां पुलिस और स्वयंसेवी गरीबों को अनाज बांटते हुए।
625
यह तस्वीर नई दिल्ली के एक स्लम की है। लॉक डाउन के कारण गरीबों में घबराहट है। हालांकि सरकार उनके खाने-पीने का पूरा प्रबंध कर रही है।
725
वक्त इतना बुरा भी आएगा सोचा न था: कोलकाता में लॉक डाउन के दौरान बाहर निकले मजदूर को पड़े डंडे।
825
यह तस्वीर मध्य प्रदेश के सागर की है। यहां एक शवयात्रा के दौरान लोग सैनिटाइजर लेकर श्मशानघाट पहुंचे।
925
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के आगरा की है। यहां लंबे समय से बीमार एक बुजुर्ग की मौत के बाद लॉक डाउन के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई। मृतक के बेटे ने ज्यादातर लोगों को घरों में ही रहने को कहा।
1025
यह तस्वीर पंजाब के अमृतसर की है। अपने बच्चे के साथ यह कपल मंदिर के बाहर भगवान से दुनिया की सलामती की प्रार्थना करता हुआ।
1125
जयपुर में लॉक डाउन के दौरान मोबाइल पर गेम खेलकर टाइम पास करता एक लड़का।
1225
यह तस्वीर भी पंजाब के अमृतसर की है। जिनके लिए खाने का संकट पैदा हो गया, उनकी प्रशासन और स्वयंसेवी मदद करने आगे आए हैं।
1325
यह तस्वीर नई दिल्ली के एक मार्केट की है। ग्राहकों के इंतजार में बैठा एक फल विक्रेता।
1425
यह तस्वीर हैदराबाद की है। लॉक डाउन से इन बेचारे जानवरों के लिए भी खाने के लाले पड़ गए हैं। इनको भी मदद की जरूरत है।
1525
यह तस्वीर झारखंड के रांची की है। सखी मंडल हेल्प ग्रुप की ये महिलाएं कोरोना वायरस से बचाने युद्धस्तर पर मॉस्क बनाने में जुटी हैं।
1625
यह तस्वीर मुंबई की है। मार्केट बंद होने से मजदूरों का काम-धंधा ठप हो गया है।
1725
दिल्ली की यह तस्वीर खतरनाक है। बिना मास्क एक-दूसरे के पास खड़े इन लोगों को कब समझ आएगा कि कोरोना का वायरस कोई रिश्तेदारी नहीं निभाएगा।
1825
यह तस्वीर दिल्ली की है। रिक्शावाले सवारियों के इंतजार में बैठे हुए। हालांकि उन्हें मालूम है कि लॉक डाउन के कारण सवारियां मिलना मुश्किल है।
1925
यह तस्वीर झारखंड के रांची जिले के गांवों की है। यहां लोगों की प्रवेश को रोक दिया गया है।
2025
यह तस्वीर नई दिल्ली की है।
2125
लापरवाही की यह तस्वीर नई दिल्ली की एक मंडी की है। अलर्ट के बावजूद लोग इस तरह सामान खरीदने पहुंचे।
2225
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। लॉक डाउन के कारण एक रिक्शा वाला मायूस होकर अपनी झुग्गी के बाहर बैठा हुआ।
2325
यह तस्वीर मुंबई पर गुड़ी पड़वा के दौरान की है। एक बच्ची कोरोना वायरस को लेकर घोषित लॉक डाउन का समर्थन करते हुए।
2425
जयपुर में लॉक डाउन के बीच ठेले पर सोता एक मजदूर।
2525
यह तस्वीर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की है। कोरोना वायरस से दुनिया का कोई भी कौन नहीं बच सका है। ऐसे में गरीबों को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भारी पड़ रहा है। एक गुब्बारा वाला और कुछ मजदूर कोरोना के डर के बीच रोजी-रोटी की तलाश में निकले।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos